पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली

ग्रेटर नोएडा: पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगो के बीच हुई मारपीट,मारपीट में एक युवक ने तमंचे से दूसरे युवक को मारी गोली,गोली चलने के बाद आसपास मचा हड़कंप,गोली लगने से गोविंद नाम का युवक हुआ घायल,आननफानन में घायल को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती,आरोपी मौके से हुए फरार,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आला अधिकारी,दो लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में,मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस,ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र इलाके के तुलसी विहार की घटना।

नोएडा पुलिस द्वारा जारी बयान: आज दिनांक 04.02.2024 को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत तुलसी विहार कालोनी रेलवे रोड कस्बा दादरी में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुँची जहां से जानकारी प्राप्त हुई कि गोविन्द शर्मा (मजरूब) पुत्र श्री राजेन्द्र शर्मा निवासी तुलसी विहार कालोनी रेलवे रोड दादरी के घर जाकर 1. ललित उर्फ ललती (गोविन्द का साडू) पुत्र रामवीर निवासी गाँव फूलपुर थाना जारचा गौतमबुद्धनगर 2. रोहित (गोविन्द का मौसेरा भाई) पुत्र स्व0 नरेन्द्र शर्मा 3. पूनम (गोविन्द की मौसी) पत्नी स्व0 नरेन्द्र शर्मा 4. पवित्रा (गोविन्द की मौसी) पत्नी जितेन्द्र शर्मा निवासीगण प्रीत विहार कालोनी रेलवे रोड कस्बा दादरी के द्वारा गोविन्द व गोविन्द के परिवारजनों के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की गयी और गुस्से में आकर ललित उर्फ ललती उपरोक्त ने अपने साथ लिये तमंचे से गोविन्द को गोली मार दी और सभी मौके से फरार हो गये। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना दादरी पर वादी (मकान मालिक) की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 49/2024 धारा 323/504/307 भादवि बनाम ललित उर्फ ललती आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया। थाना दादरी पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने के 02 घण्टे के अन्दर ही उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त ललित व रोहित को हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मजरूब गोविन्द हमारा रिश्तेदार है जिसके साथ हमारा पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह हम लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था। जिस कारण ललित उर्फ ललती के द्वारा गोली मार दी गयी।

 

 

यह भी देखे:-

मुख्यमंत्री योगी का आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
मोबाइल लूटेरे गिरफ्तार, लूटे हुए आधा दर्जन मोबाइल बरामद
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, कोर्ट में पेशी पर आया था
बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर के मकान में चल रहा था मुजरा पार्टी , 13 बीडीसी भाजपा नेता समेत दो मुजरा गर्ल गि...
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी एसटीएफ अधिकारी, जानिए इनकी काली करतूत
चुनाव के मद्देनजर एक्टिव हुआ आबकारी विभाग, अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
पुलिसकर्मी बताकर कब्जे में ली गाड़ी, फिर हो गए फरार
फूल विक्रेता ने दिखाई बहादुरी, चेन लूट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने का किया प्रयास, बदमाशों ने मारी ग...
रेस्टोरेंट के पास से मोबाइल चुराया, दो महीने बाद पकड़ा गया चोर
एनकाउंटर में घायल हुआ चेन स्नैचर, काफी  दिनों से तलाश रही थी पुलिस
भाजपा नेता के हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, लुक आउट नोटिस जारी
मुंबई : गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशु जाट गिरफ्तार 
एनजीटी ने 12 लोगो को दिया जुर्माने का नोटिस