‘BJP में शामिल होने के कहा जा रहा है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बताते चलें कि अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी की तरफ से एक बयान आया था कि भारतीय जनता पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर जांच एजेंसियां जांच कर रही है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल का ये बयान कई सवाल खड़े करने वाला है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक उद्घाटन समारोह के बाद कहा कि वे हमारे खिलाफ कोई भी साजिश रच सकते हैं। मगर मैं भी दृढ़ हूं। मैं झुकने वाला नहीं हूं। वे मुझे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं। तब मुझे छोड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन, मैंने कहा कि मैं बीजेपी में कभी नहीं जाऊंगा। कभी नहीं, बिल्कुल भी नहीं।

Arvind Kejriwal ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल ने अपने भाषण में यह भी आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा राष्ट्रीय बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल 4 प्रतिशत ही खर्च करती है। वहीं दिल्ली सरकार अपने बजट का 40 प्रतिशत शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्चा करती है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाषण के दौरान अपने दल के वरिष्ठ नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का भी नाम लिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी एजेंसिया हमारी पार्टी के पीछे पड़ी हुई हैं। मनीष का दोष सिर्फ इतना है कि वो अच्छे स्कूल बनवा रहे थे, वहीं सत्येंद्र का दोष है कि वो अच्छे और विश्वस्तरीय अस्पताल और मोहल्ला क्लिनिक बनवा रहे हैं।

केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि दिल्ली की जनता उन्हें बहुत प्यार देती है। उन्हें उम्मीद है कि ये प्यार और दुलार आगे भी बना रहेगा। इसके अलावा वो दिल्ली की जनता से ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरान कहां की अगर मनीष सिसोदिया स्कूल के बुनियादी ढांचे की बेहतरी और शिक्षा पर काम नहीं कर रहे होते तो ऐसा नहीं कर पाते। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि वह दिल्ली की शिक्षा को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे थे। और, उन्हें तोड़ने की हर तरह की साजिश रची गई। लेकिन, वह हमें रोक ना सके। अरविंद केजरीवाल का यह बयान रविवार को दिल्ली पुलिस के विधायकों की खरीद फरोखों के दावों के संबंध में नोटिस देने के लिए आप मंत्री आतिशी के घर जाने के कुछ घंटे बाद आया। आपने दावा किया है कि भाजपा ने उसके साथ विधायकों को तोड़ने की कोशिश की है।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में iNeuron प्रौद्योगिकी के सहयोग से टेक-ए-थॉन 2022 का हुआ आयोजन
बिलासपुर के फलक लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉक्टर तकी ईमाम को किया गया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा में दूसरा जीआई मेला भारत 23 का आगाज़
डेल्टा प्लस वैरिएंट: 24 घंटों में मिले 40,120 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत
मोदी सरकार अफगानिस्तान की चिंता छोड़ें, पहले अपना देश संभाल लें -ओवैसी
एनटीपीसी दादरी के परियोजना प्रमुख अभय कुमार मिश्रा बने कार्यकारी निदेशक
सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित श्रावस्ती और बलरामपुर का किया हवाई सर्वे, वितरित की राहत सामग्री
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने वृद्धाश्रम में लगाया फ्री डेंटल चेकअप कैंप
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
भारत के सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को प्रदर्शित करने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम 2 अगस्त से 5 ...
गोवा में फिफ्थ फेडरेशन कप रोलर स्केट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
"एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य, एक योग": शारदा विश्वविद्यालय के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव ओम आचार्य ने बताया यो...
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जारी किया यातायात निर्देश: यूपी इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 के दौरान सु...
54 हजार एलईडी रोशनी से जगमग होंगी ग्रेनो की सड़कें
लंबित वादों के निस्तारण के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय संवाद
"चैरियट ऑफ डेवलपमेंट": बाउमा कॉनएक्सपो 2024 में सैनी इंडिया ने दिखाया प्रगति का नया अध्याय