ग्रेनो प्राधिकरण ने 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना की लॉन्च

–इन भूखंडों पर 5000 करोड़ के निवेश और 10 हजार रोजगार के अवसर मिलेंगे
–ग्रेनो प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना में 30 जनवरी से ब्रोशर उपलब्ध
–प्लॉट की कुल कीमत का 10 फीसदी रकम देकर करा सकते हैं पंजीकरण
–पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 19 फरवरी, साक्षात्कार से होगा आवंटन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना 30 जनवरी को लांच कर दी है। इस स्कीम के ब्रोशर 30 जनवरी से ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। इन 44 भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्लॉट के एवज में रिजर्व प्राइस से करीब 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के जरिए हो रहा है। इनका आवंटन होने से 5000 करोड़ रुपये का निवेश और 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्योग विभाग ने 44 भूखंडों की योजना लांच कर दी है। इस योजना के जरिए लगभग 50 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इन 44 भूखंडों में से 8 भूखंड सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में, सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन में 1 भूखंड, इकोटेक चार में एक, ईकोटेक छह बी में दो, ईकोटेक छह में 23 भूखंड और उद्योग केंद्र एक्सटेंशन वन में 7 और उद्योग विहार एक्सटेंशन में दो भूखंड हैं। ये भूखंड 135 वर्ग मीटर से लेकर 20354 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। विगत मंगलवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर इनके ब्रोशर उपलब्ध हो गए हैं। इनको डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए निवेश मित्रा www.niveshmitra.up.nic.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है। 30 जनवरी 2024 से ब्रोशर डाउनलोड करने व पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू हो गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपोजिट) और प्रोसेसिंग फीस भी 19 फरवरी तक ही जमा की जा सकती है। आवंटन के पश्चात इन भूखंडों पर एक माह में ही पजेशन मिल जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक निवेश के केंद्र के रूप में उभरा है। उद्यमियों की मांग व जरूरत को देखते हुए स्कीम लांच कर दी गई है। तय समयसीमा में प्लॉट पर पजेशन दे दिए जाएंगे। इससे निवेश के साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।
———–

यह भी देखे:-

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलो तो पेट और कमर में होता है दर्द, सरकार बनी तो फिर से बनवाएंगे- अख...
पीसी गुप्ता गैंग का एक और जमीन खरीद घोटाला उजागर , करोड़ों का लगाया चूना
दादरी कोतवाली मे शांति समिति (पीस कमेटी) व सभ्रांत व्यक्तियों की हुई बैठक, विभिन मुद्दों पर विस्तृत ...
महाशिवरात्रि में बम-बम काशी की तस्वीरें: हर-हर महादेव के उद्घोष, रात से ही बाबा विश्वनाथ के दरबार के...
कैंसर बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल रिसर्च पर विशेषज्ञ वार्ता: जीआईएमएस ग्रेटर नोएडा में प्रो. संजय मल्होत...
नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण बहाल, एक साल पहले हुए थे सस्पेंड
जीआईएमएस में पीजीडीएम का  दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “मेराकी” का समापन 
अब ग्रेनो वेस्ट में भी कूड़े से बनेगी खाद, ईकोटेक -12 में पहला एमआरएफ सेंटर बनाने की तैयारी
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च
IIT BHU B.TECH की पढ़ाई अँग्रेजी के बजाय हिंदी मे पढ़ायेगा, देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, बाइक और बाइक का इंजन और पार्ट्स बरामद
सलमान खान की फिल्मी दादी का हुआ निधन, 88 साल में दुनिया से हुईं विदा
गर्मजोशी के साथ हुआ 22वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2018 का समापन
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :  विज़न हेल्थ एंएजुकेशन फाउंडेशन द्वारा  फ्री सैनिटरी पैड का वितरण 
स्वर्णकार समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं - नवीन सोनी