दिगम्बर सिंह बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा:- बुधवार को समाजवादी पार्टी के दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने एनटीपीसी क्षेत्र के गांव सीदीपुर निवासी दिगम्बर सिंह को दादरी विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे पहले वह दादरी विधानसभा में सचिव थे। बुधवार को पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और जिला महासचिव सुधीर तोमर ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि दिगम्बर सिंह लगातार समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं और निरंतर पार्टी से लोगों को जोड़ रहे हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा देखते हुए पार्टी ने उन्हें पदोन्नति प्रदान कर दादरी विधानसभा के सचिव से उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर दिगम्बर सिंह ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जिला संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका निर्वाह वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करेंगे तथा पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

यह भी देखे:-

संतोष नागर बने जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत
गोवा में फिफ्थ फेडरेशन कप रोलर स्केट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने जेल में बंद किसानों की रिहाई को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में मंथन - अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में 16 से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा भूजल सप्ताह, पढ़िए पूरी खबर
देव दीपावली: नमो घाट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्य...
संयुक्त किसान मोर्चा का महापड़ाव जारी, संविधान दिवस और किसान विजय दिवस मनाया, 1 दिसंबर तक महापड़ाव क...
ग्रेनो में पांच जगहों पर एफओबी बनने का रास्ता साफ
एनकाउंटर में तीन शातिर लुटेरे घायल , गिरफ्तार
भाजपा घोषित प्रत्याशी व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने डोर टू डोर जा कर बुजुर्ग महिलाओं का लिया आशीर्वाद
किसान सभा ने प्राधिकरण को बंद करने की दी चेतावनी
दुनिया में सबसे बड़ा होगा यीडा के प्रस्तावित पॉड टैक्सी का कॉरिडोर
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन, आज़ाद रोलर स्पोर्ट्स अकादमी बना ओवरऑल विजेता
रेनुयल एनर्जी एक्सपो में सीईओ ने खींचा ग्रेनो के विकास का खाका, शहर में जल्द लगेगा दो मेगावाट का सौ...