शिव मंदिर से दानपात्र चोरी

नोएडा । थाना फेस- 2 क्षेत्र के सेक्टर 82 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी के शिव मंदिर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दान पात्र चोरी कर लिया। दान पत्र में नगदी और अन्य दान दी हुई वस्तुएं थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र शिवचरण सिंह निवासी केंद्रीय विहार दो ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि केंद्रीय विहार सोसाइटी में स्थित शिव मंदिर के अंदर रखे दान पत्र से अज्ञात बदमाशों ने धनराशि और अन्य कीमती द्रव्य चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी किया है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मंदिर के अंदर चोरी करने वाले बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण (YAMUNA AUTHORITY) सेक्टर-22 डी में 2,194 फ्लैट मालिकों को देगा कब्जा
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रमिक दिवस
दो बहनों से लूट का मामला, FIR दर्ज कर बदमाशों को तलाश रही है पुलिस
यूपी में ओवैसी: सपा-बसपा और कांग्रेस को घेरा, कहा-मुस्लिम का वोट लेते हैं और बच्चों को जेल में सड़ात...
बेलगाम लूटेरों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बरपाया कहर, पढ़ें पूरी खबर
खाद्यान्न से संबंधित शिकायत के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर किया जारी
बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो चालक से की लूटा
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर साइबर सेल का सराहनीय कार्य, पिछले दो माह साइबर फ्रॉड के पीड़ितों को  9 ल...
अपर मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परियोजना निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
महिला अस्पतालकर्मी को स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर मारपीट
पति से असंतुष्ट पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश और मार डाला, दोनों गिरफ्तार
झोलाछाप डाॅक्टर के चक्कर में गई पर बच्ची के जान
हथिनी कुंड से यमुना में छोड़ा गया पानी, गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट
किसानों के समर्थन में बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, न्यायिक कार्य से अधिवक्ता रहे दूर
बीटा-1 में करंट से नंदी की मौत: एनपीसीएल व प्राधिकरण की लापरवाही पर उठे सवाल, समाजसेवी हरेंद्र भाटी ...
पार्क में अश्लील हरकत करते  युवक-युवती धराये