Nitish Kumar : बिहार में नीतीश कुमार ने इस्तीफे का किया एलान, 18 महीने में दूसरी बार बदलेंगे पाला

नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने की तैयारी में हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पुराने साथी बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि बिहार में दोबारा सत्ता पलटने वाली है। जिसपर आज सुबह मुहर भी लग गई। दरअसल, आज सुबह बिहार की राजधानी पटना में जदयू दल की बैठक में नीतीश कुमार ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के एलान कर दिया। इसके बाद तुरंत ही नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने के लिए निकल गए हैं। और, आज ही बीजेपी के समर्थन से बिहार में एक बार एनडीए की सरकार बनाने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार बिहार के लगातार नौवें मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद वह राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे सकते हैं। मिली खबर के अनुसार, नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार का गठन करने वाले हैं। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री बीजेपी के तरफ से होंगे। माना जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष भी बीजेपी का ही होगा।

18 महीने के भीतर नीतीश ने मारी दूसरी बार पलटी

नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर भाजपा के साथ नई सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में नीतीश कुमार 18 महीने के भीतर वह दूसरी बार पाला बदलेंगे। नीतीश ने अगस्त 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। तब उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए रविवार को राज्यपाल सचिवालय को खोलने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही करीबी सहयोगियों को अपने अगले कदम के बारे में बता दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर जाने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया है। भाजपा के और भी कई नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

 

यह भी देखे:-

“राष्ट्रीय लोक अदालत” के आयोजन में गलगोटिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमि...
नई मुसीबत में फंसी सपना चौधरी, दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में दर्ज की एफआईआर
नोएडा: मकान की दीवार गिरने से 3 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो बचाए गए
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
कोविशिल्ड के बाद अब को-वैक्सीन को भी मान्यता देगा ब्रिटेन, 22 नवंबर को अप्रूवल लिस्ट में शामिल करेगा
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का जेवर में जोरदार स्वागत
मल्टी लॉजिस्टिक हब व मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ, जानिए ग्रेनो प्राधिकरण की 13...
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी
Rail Roko Andolan : पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में ट्रैक पर उतरे किसान, रोकी गईं ट्रेनें
डेंगू से इस साल हुई पहली मौत, महिला डॉक्टर की डेंगू से मौत, डेंगू के पॉजिटिव मरीजों संख्या डेढ़ सौ क...
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
सीएम योगी की अनोखी पहल, अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
अंडरवर्ल्ड से हैं नवाब मलिक के संबंध-देवेंद्र फडणवीस, खुद पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब
Aryan Khan Bail LIVE Updates: आर्यन खान कुछ ही देर में जेल सें होंगे बाहर
शिव नादर विश्वविद्यालय ने सफलता पूर्वक किया 10K चैलेंज 2023 के पहले संस्करण का आयोजन
युवती का अश्लील वीडियो बनाते पकड़े गए युवक ने की खुदकुशी