Nitish Kumar : एक बार फिर बाजी पलटने को तैयार, बिहार के मुखिया नीतीश कुमार

नीतीश कुमार एक बार फिर बाजी पलटने वाले हैं। बिहार के सियासी गलियारों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच गर्मागर्मी की खबरें उड़ रही थी। जहां नीतीश कुमार लगातार दो दिनों से परिवारवाद को लेकर ताने कस रहे हैं, वहीं लालू ने भी कल एक ट्वीट के जरिए नीतीश कुमार को निशाने पर लिया था। इसी कड़ी में आज सुबह ही नीतीश को शाम तक का समय राजद की तरफ से दिया गया था। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब शाम को राजभवन पहुंच गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार यहां “एट होम” रिसेप्शन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना में राजभवन पहुंचे हैं।

हालांकि, इस कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी शामिल होना था,लेकिन वो नहीं आए। जब इस बाबत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि ,” जो नहीं आए आप उनसे पूछिए।” इस तरीके के जवाब से साफ हो जाता है कि बिहार की राजनीति में कुछ भी ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। नीतीश कुमार के इस ढुल-मूल रवैया से साफ पता है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में कुछ भी बड़ा उलट फेर हो सकता है। नीतीश कुमार फिर से एक बार एनडीए के तरफ जा सकते हैं।

वही बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने भी तेजस्वी के नहीं आने पर प्रतिक्रिया दी है। विजय सिंह ने कहा कि अभी यह बात तो वही बताएंगे प्रतिपक्ष संवैधानिक पद, संवैधानिक संस्था का और हम राष्ट्रीय पर्व का सम्मान करते हैं। जिस भी पद पर रहते हैं, मैं निश्चित रूप से आता हूं अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता हूं।

नीतीश कुमार करने वाले हैं बड़ा खेला

दरअसल, बिहार में बहुत बड़ा खेल होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से बिहार के राजनीति गलियारों में अटकलें का बाजार गर्म है। अफवाहें उड़ रही हैं कि नीतीश कुमार NDA में शामिल हो सकते हैं। भाजपा नेता सुशील मोदी भी साफ कर चुके हैं कि दरवाजे बंद नहीं है। जरूरत के वक्त कभी भी खुल सकते हैं। वहीं भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने तो यहां तक कह दिया कि अगले 48 घंटे में फैसला हो जाएगा नीतीश जी भी तैयार हैं।

यह भी देखे:-

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर को भाजपा ने बनाया हरियाणा चुनाव सह प्रभारी
राजस्थान : गुर्जर समेत 5 जातियों को 5% आरक्षण का बिल विधानसभा में पेश
मां और बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर तेजस्वी ने राघोपुर से किया नामांकन
भाजपा - जदयू का गठबंधन टूटा, 17 साल पुराना रिश्ता खत्म, फिर से बहुमत हासिल करेंगे नीतीश
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
बिहार की जनता बताएगी अब की बार क्या दिखती है "नीतीश सबके हैं, तरक्की दिखती है" या "नई सोच, नया बिहार...
ज्ञानेंद्र सिंह आर्य बने आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के नए महामंत्री
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
बिहार चुनाव: महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बवाल ,मुकेश सहनी ने कहा पीठ में घोंपा खंजर
Bihar election 2020:कांग्रेस को 70 सीटें देने का भुगतना पड़ा खामियाजा,RJD को हुआ नुकसान
ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने ऐतिहासिक सत्य साई शताब्दी समारोह में किया जैन धर्म का प्रतिनिधित्व
बड़ा बदलाव का अनुमान : एग्जिट पोल में महागठबंधन की जबरदस्त  लहर, तेजस्वी यादव का जादू चलता नजर आ रहा...
NIRF Rankings 2022 जारी, ग्रेटर नोएडा के 3 कॉलेजों को देश के टॉप 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिली जग...
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
Bihar Election: नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ फिर बनेगी NDA सरकार...
लखनऊ के आशियाना में हुई टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने किए बेहतर प्रदर्शन