आईआईएमटी कॉलेज में नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन

(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और आईआईएमटी कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक में ‘रिसेंट इन्नोवेशन एंड इवोल्यूशन इन इंजीनियरिंग, साइंस एंड मैनेजमेंट’ विषय पर संयुक्त रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये गये और उन्हें एक सम्मेलन सार-संग्रह में संकलित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीएस राजपूत और मुख्य वक्ता के रूप में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय नई दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवेद जाफ़र रिज़वी ने भाग लिया।

इस मौके पर 200 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। नेशलन कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने सम्बोधन में बीएस राजपूत ने कहा कि छात्रों को अनुसंधान की तरफ ध्यान देना होगा। तकनीकी विकास के लिए शिक्षकों और छात्रों को गंभीर होकर चितंन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि रिसर्च स्कॉलरों को हमेशा एथिक्स को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए साथ ही शोधार्थियों को प्लेजरिज्म से बचना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. नवेद जाफ़र रिज़वी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को इंजीनियरिंग में आधुनिक पहलुओं बारे सीखने का मौका मिलेगा। इसी के साथ ही बताया कि छात्रों को अपनी काबलियत और अपनी ऊर्जा का सही दिशा में करना चाहिए।

इसके लिए छात्र अपने शिक्षकों से मदद ले सकते हैं। इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के निदेशक केके पालीवाल, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डॉयरेक्टर डॉ. एस.एस. त्यागी, कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक के डॉयरेक्टर प्रो. उमेश कुमार,डॉ. भास्कर गुप्ता, डॉ. ए.पी. सिंह, डॉ. शिवम अग्रवाल डॉ. चित्रा गुप्ता, डॉ. तबस्सुम अब्बासी, कनु प्रिया, तन्मय गुप्ता, प्रशांत शर्मा, श्वेता दुबे, डॉ. हिमांशु गुप्ता, सचिन कुमार, डॉ. रूपसी राठी, निशु अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह और तेज प्रकाश सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
विश्व उद्यमी दिवस पर आईआईएमटी में वेबिनार का आयोजन
आईटीएस में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान
यमुना प्राधिकरण के दस गांवों में बनेंगे अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया अमृत महोत्सव का आयोजन
हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास, एक- एक लाख रुपए का अर्थदंड
गलगोटियास विश्वविद्यालय एलुमनी मीट सिंगापुर चैप्टर 2: मरीना बे सैंड्स में यादगार रिश्तों की जगमगाती ...
3900 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास, बोले— अब यूपी बन चुका है सामर्थ्य और...
जीएनआईओटी एमबीए इंस्टिट्यूट में  "महिलाएं क्या चाहती हैं " विषय पर चर्चा का आयोजन 
New Year Party में बिना लाइसेंस शराब परोसने पर होगा एक्शन! घर या बाहर पार्टी से पहले जान लें ये निय...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट
जीएल बजाज शिक्षण संस्थान को मिली नैक ''ए प्लस' रैंकिंग, बना यूपी का पहला निजी कॉलेज
एकेटीयू की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं अन्य विश्वविद्यालय
जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यशाला का आयोजन
भांजी से दुष्कर्म के मामले में दोषी मिली कठोर सजा