डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को जनपद के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया सम्मानित।E

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला खेल कार्यालय गौतम बुद्ध नगर द्वारा आज मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक एवं बालिका सीनियर वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में जिले की बालकों में कुल 8 टीमों ने तथा बालिकाओं में 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया बालिका वर्ग में जेडी अकैडमी प्रथम एवं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में जेडी अकैडमी प्रथम एवं जेवर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया एवं समापन जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र नागर जी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को नोएडा शिल्प हॉट में आयोजित तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस में जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैकसूट से सम्मानित किया गया।

यह भी देखे:-

GIMS ग्रेटर नोएडा के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रशासन की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
ग्रेनो के रहने वाले छात्र ने केपटाउन में लहराया परचम
महावीर जयंती के उत्सव का आयोजन शारदा विश्वविद्यालय में
यमुना प्राधिकरण  ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत, पेट्रोल पंप व होटल भूखंड  योजना की नियम शर्तों में किया स...
ग्रेनो को स्वच्छ-सुंदर शहर और युवाओं को रोजगार देना हमारा लक्ष्य: एनजी रवि कुमार
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: यूपी रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा
लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन, डेढ़ लाख मतदाता बढ़े, जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा,...
रक्तदान महादान : रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
जीएनआईओटी और इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ने छात्र कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किया...
ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट) ज्ञानशाला में बच्चो के साथ हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्...
नवरात्र में घर बनाने का सुनहरा मौका, यमुना प्राधिकरण दो अप्रैल को लाएगा आवासीय भूखंड योजना
उ.प्र. रेरा रियल एस्टेट अभिकर्ताओं को प्रशिक्षित और प्रमाणित करेगा
नोएडा ट्विन टावर प्रकरण : सीएम योगी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
फुट पैट्रोलिंग कर पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
वेस्ट मैटेरियल की टाइल्स से ग्रेटर नोएडा में बनेंगे फुटपाथ