कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दर्जनों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

ग्रेटर नोएडा: बुधवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई और उनके जीवन पर विचार गोष्टी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रुप से मनोज कुमार सैन, रुपेश चौधरी, बॉबी मावी, प्रवीण नागर, अमित भाटी, पुनीत गोयल, भोला सिंह, अंकित नागर आदि रहे। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई बड़े आंदोलन किये और काफी दिनों तक जेल में भी रहे। वह सरल और सरस हृदय के राजनेता थे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीब मजदूर एवं नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र नागर, पूर्व चेयरमेन गजराज नागर, मिंटी खारी, देवेंद्र अवाना, तेजपाल तोमर, विपिन सैन, हीरालाल यादव, राव संजय भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अमित रौनी, राहुल आर्यन, हैप्पी पंडित, हुकम सिंह भारती, सुनील भाटी, महेश जाटव, दीपक सैन, सुनील कुमार जाटव, नीरज सैन, सोनू सैन, मुरारीलाल गौतम, हरीश खारी, सतीश, सोनू गौतम, आकिल, पप्पन आदि उपस्थिति रहे।

यह भी देखे:-

जनसंवाद यात्रा से साधेगी जनता का संवाद, विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
किसानों की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय भाटी का भव्य स्वागत
सपा ने की निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग
जीरो पीरियड का लाभ सभी आवंटियों को दिया जाये - नवाब सिंह नागर
निकाय क्षेत्रों जानबूझकर गड़बड़ तरीके आरक्षण लागू कर पिछड़े वर्ग को उनके हक स वंचित रखना चाहती भाजपा - ...
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसम्पर्क अभियान पर हुई चर्चा 
जयंती पर सपाइयों ने याद किये मुलायम सिंह यादव
भाजपा गौतमबुद्ध नगर कार्यलय का हुआ भूमि पूजन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला का सरकार पर तीखा हमला: “जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान, समस्...
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
जितेन्द्र भाटी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष
सपाइयों ने बनाई ज्योतिराव फुले जी की जयंती,  नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में हुआ मंथन
भाजयुमो 27 दिसंबर को कराएगी अटल भाषण प्रतियोगिता
गौतमबुद्ध नगर पहुंची भाजपा की आशीर्वाद यात्रा 
गौतमबुद्ध नगर भाजपा को नया नेतृत्व, अभिषेक शर्मा बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह