शारदा विश्विद्यालय पहुंचे अमन गुप्ता, कहा सफल उद्यमी बनना है तो प्रयास न छोड़े

सफल उद्यमी बनने के लिए आप कई बार असफल होंगे लेकिन एक सफल प्रयास से कामयाबी आपके कदम चुमेगी।मेरा सपना है कि विदेशी ब्रांड के लिए देश के लोग लाइन में लगते है, वैसे ही विदेशों में मैड इन इंडिया ब्रांड को लेकर लाइन लगाई ये बात ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित टॉक शो में बोट कंपनी के को फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता ने कही इस दौरान ई सेल शारदा का लोगो भी लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम ने उन्होनें कहा कि इससे पहले मैनें 5 और कंपनियां शुरू की थीं और पांचों में कोई एक भी नहीं चली। लेकिन मैंअसफलता से हताश नहीं हुआ और उद्यमी बनने की अपनी जिद नहीं छोड़ी।इसका नतीजा है कि आज मैं भारत के सफलतम स्‍टार्टअप में से एक का मालिक हूं। उन्होनें छात्रों से कहा कि एक सफल व्‍यवसायी बनने के लिए शुरुआत जल्‍द ही कर देनी चाहिए। अपने प्रयास किसी भी हाल में छोड़ने नहीं चाहिए।अगर पहली बार में सफल होते हो तो बहुत बढ़िया. अगर पहली बार में सफल नहीं होते हो और एंटरप्रेन्योर बनने का ही इरादा है, तो कोशिश करते रहो, मेहनत करते रहो, एक न एक दिन एंटरप्रेन्योर बन ही जाओगे। आज की जनरेशन ओल्ड जनरेशन से बहुत अलग है। उन्हें कुछ अलग करने का जज्बा है। भारत में 16 से 18 साल के युवा स्टार्टअप खोल रहे है और उन्हें फंडिंग भी मिल रही है।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि अमन गुप्ता युवाओं के हीरो है और प्रभाव भी डालते है। इंडिया में सबसे ज्यादा युवा रहते है। युवाओं को नौकरी के पीछे नही भागना चाहिए बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए। पूरी दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है जहां लोग स्टार्टअप खोल रहे है।

इस दौरान प्रो वाइस चांसलर परमानंद, डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार,डॉ अमित सहगल, डीन कपिल पांडला, डॉ बीके सिंह और एचओडी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने CISF कैंप सूरजपुर में किया केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा द्वारा मलेशिया में इंटरनेशनल इमर्शन प्रोग्रा...
संस्कृति 2K26 का भव्य आगाज़: पहले दिन 200+ छात्रों ने दिखाया टैलेंट, कैंपस में छाया उत्साह
Chhath Puja 2021: बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व
तारीखें घोषित : किसानों को एकजुट करने को किसान मोर्चा लगातार करेगा पंचायत, अक्तूबर में तीन जिलों में...
जीएल बजाज संस्थान की पीजीडीएम छात्रा को मिला नेशनल टाॅपर एवं वूमन टाॅपर का अवार्ड
JEE Main 2021 : बेहतर तैयारी से करिये प्रवेश सुनिश्चित, मिल रहे हैं चार मौके
पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा बना अभियान, परीक्षार्थी बच्चों ने कैनवास पर उकेरा एग्जाम वॉरियर्स के 3...
गलगोटियास यूनिवर्सिटी की एनसीसी कैडेट खुशी कुमारी रूस में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
गलगोटिया विश्विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
जीएल बजाज में फ्रेशर पार्टी, खुशबू सिंह मिस फ्रेशर तो मिस्टर फ्रेशर बने अमन तिवारी
अरुणाचल प्रदेश: फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, एलएसी पर घंटों रहा तनाव
आईईसी कालेज के टेकफेस्ट “इनोविजन-2024” का समापन
यूपी: प्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है पर ये अतिरिक्त सतर्कता बरतने का समय - मुख्यमंत्री योगी
गलगोटियास विश्वविद्यालय में आईएसआईईइंडिया फॉर्मूला इम्पीरियल 2024: 21 टीमों ने अंतिम परीक्षण में सफल...
जी. एन. आई. ओ. टी. के छात्रों के लिए "सायोनारा " - विदाई समारोह का आयोजन