लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन, डेढ़ लाख मतदाता बढ़े, जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा, युवा मतदाता चार गुना बढ़े

लोकसभा चुनाव की तैयार की गई मतदाताओ की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया. इस बार गौतम बुध्द नगर की तीन विधान सभाओं करीब डेढ़ लाख मतदाता बढ़ गए हैं। जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा है, जबकि युवा मतदाता की संख्या चार गुना बढ़ गई है, कलेक्ट्रेट में मीडिया से बातचीत करते डीएम मनीष कुमार वर्मा ये जानकारी दी, उन्होंने मतदाताओं से अपील की वे मतदाता सूची में नाम चेक कर ले, हर बूथ पर मतदाता सूची को 7 दिनों तक डिस्प्ले किया जा रहा है और ऑनलाइन भी वे नाम चेक कर सकते हैं ।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 27 अक्टूबर से शुरू किया था। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि 2 महीने से ज्यादा का समय तक ये काम चला जो पात्र थे, उनका नाम जोडा गया, मृतक और डुप्लीकेट लोगों के नाम को हटाया गया. हमारी कोशिश थी कोई भी लोग छूट ना जाये. अभियान के दौरान हमारी पूरी टीम ने मेहनत की उसका परिणाम रहा कि ये मतदाता जोड़े जाने हेतु फार्म-6 के कुल 154876 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 151071 आवेदनों को स्वीकार किया गया है। जबकि मतदाता सूची में नाम विलोपित किये जाने हेतु फार्म-7 के कुल 75823 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से कुल 74100 आवेदनों को स्वीकार किया गया है।

डीएम ने बताया कि जेंडर रेशियो 12 पॉइंट बढा है, जिले में जेण्डर रेशियो 804 था जो वर्तमान में 816 हो गया है। इससे स्पष्ट है कि मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का पंजीकरण अधिक संख्या में हुआ है। जबकि युवा मतदाता की संख्या चार गुना बढ़ गई है, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 6913 थी जो बढ़कर 24223 हो गयी है ।

डीएम जिले के मतदाताओं से अपील की है, वे अपनी मतदाता सूची में नाम चेक कर ले जिसका प्रकाशित किया जा रहा है. हर बूथ पर मतदाता सूची को 7 दिनों तक डिस्प्ले किया जा रहा है और ऑनलाइन भी वे नाम चेक कर सकते हैं । डीएम ने कहा की हालांकि हम लोगों ने प्रयास बहुत किया है तो वह अभी कंटिन्यू रिवीजन का काम चलेगा आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-छह भरना होगा। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-सात व मतदाता सूची में दर्ज त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने या फिर पता बदलने के लिए फॉर्म-आठ भरना होगा।

यह भी देखे:-

हिमाचल जन कल्याण समिति द्वारा मनाया गया वार्षिक नव वर्ष एवं लोहड़ी मिलन समारोह
IFJAS 2024 : फैशन ज्वैलरी शो का हुआ समापन, 300 करोड़ रुपये की हुई बिजनेस इन्क्वायरी
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
खेलो इण्डिया इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने की समीक्षा बैठक
पिछले सात वर्ष में प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की संख्या दोगुनी हुई: सीएम योगी
बड़ी लापरवाही: करंट का तांडव, बिजली के लटके तार की चपेट में आने से मजदूर महिला की मौत
राष्ट्र के युवाओं का दायित्व है 2047 तक विकसित भारत का निर्माण: श्रीचंद शर्मा'
रोटरी क्लब ग्रेनो ने बाँटी जर्सी
यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्दियों में बदलेगी रफ्तार, 15 दिसंबर से नई गति सीमा लागू
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत
थाना इकोटेक-3 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांटेड चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यशाला का आयोजन
ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में टेसू के रंगों से सजी अनोखी होली, प्रेम और सद्भाव का द...
जेवर एयरपोर्ट में एक्सपोर्ट हब की स्थापना पर मंथन, मुख्य सचिव ने कनेक्टिविटी और यूटिलिटीज का किया स्...
जेल में किशोर बंदियों को साक्षर बनाने की शिव नादर फाउंडेशन की मुहिम शिक्षा प्लस कार्यक्रम, परीक्षा म...
मध्यप्रदेश: अशोकनगर में 14 साल की लड़की से नौ महीने तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म देक...