नोएडा में थाना प्रभारी सहित 5 पुलिस कर्मी सस्पेंड, जानिए क्यों

बरौला में मेहंदी हसन हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नार ने पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया है। इसमें बरौला थाना प्रभारी राम प्रकाश गौतम समेत चौकी इंचार्ज नितिन जावला समेत पांच पुलिस कर्मी है। दरअसल, 19 जनवरी 2023 की रात दो युवकों ने बरौला में एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वॉर किए। इसके बाद उसके एक पैर को रस्सी से बांधकर बाइक से गांव में एक किलोमीटर तक घसीटा। इसके बाद उसे चौकी ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। वहीं अनुज सैनी को थाना प्रभारी बनाया गया है।

घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जब पुलिस घटनास्थल पर ले जा रही थी, तो दोनों ने पुलिस टीम पर हमला करके भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के पैर में गोली मारी। बाइक से बांधकर युवक को घसीटने का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद से ही आशंका थी कि पुलिस कमिश्नर बड़ा एक्शन ले सकती है।

वारदात नोएडा थाना-49 के बरौला गांव की है। मृतक व्यक्ति का नाम मेंहदी हसन (35) है, जबकि आरोपियों की पहचान अनुज और उसके चचेरे भाई नितिन के रूप में हुई थी। शनिवार रात करीब 9.55 बजे अनुज और नितिन बाइक से कहीं जा रहे थे। मेंहदी हसन भी उधर से पैदल गुजर रहा था। दोनों ने मेंहदी को रोक लिया। इसके बाद उसके पेट में 10 बार चाकू से वार किए। उन्होंने मेंहदी हसन के पैर रस्सी से बांधे। इसके बाद बाइक से पूरे गांव में घसीटना शुरू कर दिया।

यह भी देखे:-

NEWS FLASH : हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत
ग्रेनो में अनजान से लिफ्ट लेना पड़ सकता है महंगा, कैसे ? पढ़ें पूरी खबर
अपाचे सवार बदमाश करते थे मोबाईल लूट, सेक्टर - 58 पुलिस ने किया गिरफ्तार
दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत दस को गिरफ्तार कर नक़ल कराने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़
रागिनी गायिका की गोली मारकर हत्या
दर्दनाक: लिफ्ट में फंस कर युवक की मौत
फरार हत्यारोपी पांच महीने बाद गिरफ्तार , लिव-इन में रहने जिद करने पर प्रेमिका की कर दी थी हत्या
चोरों ने ज्वेलरी दुकान से चुराए लाख रुपये के जेवरात
कासना पुलिस ने शातिर चोर दबोचे, चोरी के सोलर प्लेट बरामद
घर में सो रहे अधेड़ को मारी गोली
जिला बदर बदमाश चाकू समेत गिरफ्तार
जिला प्रशासन ने नोएडा -ग्रेटर नोएडा के इन गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर
इंजीनियर ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण का रचा स्वांग, तीन गिरफ्तार
ग्रेनो वेस्ट के लूटेरे गिरफ्तार, दरोगा का बेटा व पुलिस का मुखबिर हैं सरगना
हथियारबंद बदमाशों ने व्यापारी से लूटी सोने की चेन