बंद पड़े घरों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

नोएडा। बंद घरों में चोरी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को थाना कासना पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए नगद तथा लाखों रुपए कीमत के चोरी का सामान बरामद किया है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एक सूचना के आधार पर सिरसा गांव के पास से मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल हकीम, धर्मेंद्र पुत्र सूरजपाल, अभिषेक उर्फ कीड़ा मकोड़ा पुत्र भगत सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 50 हजार रुपए नगद, 137 पानी की टोटी , चार वॉश बेसिन की टोटी, एक बैटरी, दो इनवर्टर, एक गैस सिलेंडर, एक गैस कटर, एक समर्सिबल मोटर, एक लोहे की आरी, 5 बंडल लोहे की वायरिंग के तार, 3 प्लास, एक कट्टर, हथोड़ा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली एक ,आई-10 कार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने दर्जनों बंद पड़े घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि यह लोग रैकी करके आसपास के क्षेत्र में बंद पड़े घरों तथा निर्माणाधीन भवनो से चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है।

यह भी देखे:-

नोएडा प्राधिकरण के 200 करोड़ एफडी घोटाले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
वारदात पर वारदात : बेखौफ लुटेरों ने 6 घंटे में लूटी तीन बंदूक
डॉक्टर से पूर्व महिला कर्मचारी ने की 30 लाख की वसूली, अब दो करोड़ की मांग का आरोप, मुकदमा दर्ज
समाजसेवी की हत्या में शामिल पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 को लगी गोली
घरों में चोरी करने वाले दो बदमाश गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध
ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहली बार पकड़ी 300 करोड़ की ड्रग्स
ग्रेटर नोएडा शहर में चोरों ने मचाया तांडव, आईएएस अधिकारी के घर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में हुए कैद
जेवर क्षेत्र में बदमाशो का आतंक, दिन दहाड़े दो लूट कर पुलिस को दी चुनौती
चोरों के निशाने पर ग्रेटर नोएडा के मार्केट
जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा जिला बदर बदमाश
सब्जी दिलवाने के बहाने तीन लोगों ने किया महिला के साथ सामूहिक बलात्कार
24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, हत्यारा पिता व भाई गिरफ्तार, प्रॉपर्टी बंटव...
रेलवे में नौकरी और शस्त्र लाइसेंस दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी टीटीई गिरफ्तार
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
निर्माणाधीन हॉस्पीटल की साईट से छह लाख का तार चोरी
महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार