व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा । लोहा व्यापारी से 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले मामा-भांजे को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना सत्यापन के आरोपियों को मोबाइल फोन का सिम बेंचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।

सीओ दादरी निशांत शर्मा ने बताया कि दादरी के रेलवे रोड पर दुकान करने वाले लोहा व्यापारी को फोन करके बदमाशों ने 20 लाख रूपए की रंगदारी की मांग की थी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि व्यापारी को फोन जेवर क्षेत्र से किया गया है।

पुलिस ने व्यापारी को धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में आज सिराजुद्दीन व जावेद को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को बिना सत्यापन के मोबाइल फोन का सिम बेंचने वाले दुकानदार कुशलपाल को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सिराजुद्दीन व जावेद मामा-भांजे हैं। जावेद बेरोजगार है उसने अपने मामा सिराजुद्दीन से कहीं पर नौकरी लगाने के लिए कहा था। सिराजुद्दीन ने उससे कहा कि दादरी के व्यापारी को धमकी देकर उससे मोटी रकम वसूलते हैं। दोनों ने कुशलपाल से धमकी देने के लिए कई सिम खरीदे। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम आदि बरामद किया है।

यह भी देखे:-

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
चालक को अगवा कर व्यवसायी की लूटी कार
सूरजपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का ट्रैक्टर और हथियार बरामद
एसटीएफ ने अवैध रूप से बिना वीजा पासपोर्ट भारत में रह रहे तीन और चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार
नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस
ई-रिक्शा और ओटो में बैठी सवारियों को निशाना बनाने कर मोबाइल स्नैचिग करने वाले गैंग का पर्दाफाश तीन ब...
एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस 
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा
ग्रेटर नोएडा : चलती कार में छात्रा से गैंग रेप, दो आरोपी गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरा गिरफ्तार, देसी तमंचा और कारतूस बरामद
एटीएम कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
गौतमबुद्धनगर में पुलिस का शिकंजा कड़ा, गांजा तस्कर और तमंचा सहित युवक गिरफ्तार
खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 4 गिरफ्तार
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
मौत की नींद सुलाकर पति ने पत्नी का शव नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुँच गया थाने