द ग्लोबल स्कूल में श्री राम ने खाए शबरी के बेर
द ग्लोबल स्कूल प्रांगण में श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । जिसका आरंभ श्री गणेश वंदना के साथ श्री राम स्तुति द्वारा हुआ, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।इस अवसर पर संरक्षिका डॉक्टर अर्चना सिंह, अध्यक्ष डॉक्टर विनोद सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती सुचित्रा शर्मा, एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष एवं स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्री राम के द्वारा शबरी के बेरो को खाने का नाट्य मंचन कर सबका मन मोह लिया। इतना ही नहीं अपितु श्री राम के आगमन के लिए फूलों की पगडंडी भी बनाई गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ अर्चना सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए यह बताने का प्रयास किया कि क्यों श्रीराम एक जाति , वर्ग,एवं धर्म विशेष के न होकर जन-जन के नायक कहलाते हैं। प्राचार्य डॉक्टर लोकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉक्टर एन सी शर्मा जी सहित सभी स्टाफ के सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित की तथा 22 जनवरी ,को अपने घर ,गली एवं मंदिरों में दीपदान करने का आवाहन किया।
