जिम्स में कवि सम्मेलन का आयोजन

ग्रेटर नोएडा: आज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में वीर रस एवं भक्ति रस से ओत-प्रोत कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा, ग्रेटर नोएडा के कवियों द्वारा संस्थान में देश भक्ति और राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा पर काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन का शुभारम्भ निदेशक डा0 ब्रिगे0 राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तव एवं कवि डा0 कुमार आदित्य ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। डा0 ब्रिगे0 राकेश गुप्ता ने श्रोताओं को आजादी के यज्ञ में अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानी वीरों के बारे में बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेकर जीवन में आने वाले संघर्षों का धर्मपरायण रहकर सामना करने की सलाह दी। बीच बीच में कवि डा0 कुमार आदित्य एवं उनके कवियों ने श्रोताओ को हास्य रास का पान भी कराया। इस अवसर पर डा0 अनुराग श्रीवास्तव, डा0 बृज मोहन, डा0 अर्चना गुप्ता, डा0 रंजना वर्मा, डा0 मनीषा सिंह, डा0 अजय कुमार गर्ग, डा0 नीतू भदौरिया, ललित कुमार सिंह एवं अरविन्द यादव आदि सहित सैंकडों नर्सिंग व पैरामेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

गलगोटियास विश्वविद्यालय एलुमनी मीट सिंगापुर चैप्टर 2: मरीना बे सैंड्स में यादगार रिश्तों की जगमगाती ...
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
एक्यूरेट ग्रुप में "HACKOVATION": साइबर सिक्योरिटी इनोवेशन पर युवा प्रतिभाओं ने दिखाई चमक
शारदा विश्वविद्यालय में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, रन फॉर यूनिटी का आयोजन
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म को ग्लोबल सर्टिफिकेशन और इंटरनेशनल अक्रेड...
जे . पी. इंटरनेशल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन 
तकनीकी प्रगति के साथ मानव केन्द्रितता विपणन भविष्य की कुंजी है
क्षितिज-2023 : ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स कल्चरल फेस्ट का आगाज
ईशान इंस्टीट्यूट में राष्ट्रचिंतन की बारहवीं गोष्ठी का हुआ आयोजन
जी डी गोयंका ग्रेटर नोएड़ा के दसवीं कक्षा के छात्रों ने लहराया परचम
आई.ई.सी कॉलेज में शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन
सीयूईटी के जरिए आवेदन करने वालों की संख्या के मामले में एकेटीयू दसवें नंबर पर
मेवाड़ में धूमधाम से मनी अमर बलिदानी रानी लक्ष्मी बाई जयंती
शारदा विश्वविद्यालय में छठे टेक्नोवेशन हैकथॉन का भव्य शुभारंभ
शिक्षा, प्रबन्धन, प्रोद्योगिकी और विज्ञान में समकालीन चुनौतियों के विषय पर मंगलमय संस्थान में अंतराष...