दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के. पी. 3 ग्रेटर नोएडा में विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर के किया गया। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में हवन किया गया, जिसमें विद्यालय निर्देशिका श्रीमती कंचन कुमारी व प्रधानाचार्य सुश्री हीमा शर्मा के साथ सभी छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने आहुति दी। हवन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर छात्रों के ग्रैंडपेरेंट्स को भी आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यालय परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा कर अपनी प्रसन्नता व संतुष्टि जाहिर की।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती कंचन कुमारी ने कहा कि हमारे विद्यालय के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास करना है।
प्रधानाचार्या सुश्री डॉ. हीमा शर्मा ने परिवार में दादा-दादी का महत्व बताते हुए कहा कि घर के बुजुर्ग कल्पवृक्ष के समान होते हैं, जो हमारी इच्छाओं को बिना किसी स्वार्थ के पूर्ण करते हैं। उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में  बिना देरी   शैक्षणिक सत्र 2020-21की शुरुआत  
कम्प्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र
आई0 टी0 एस0 डेंटल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में भव्य माता की चौकी का आयोजन
दिल्ली विश्वविद्यालय ; 16 अगस्त से नहीं चलेंगी कक्षाएं, कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे सामने
किसानों की आय वृद्धि हेतु अभिनव तकनीक के बारे में बताएगा लॉयड कॉलेज  
अब छात्र नौकरी करेंगे नहीं नौकरी देंगे , आईआईएमटी के छात्रों ने जाना बिजनेस का फंडा
जी.एन.आई.ओ.टी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन, रैंप पर उतरे छात्र छात्राएं
गलगोटियास विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह, देश के लिए बलिदान देने वालों को कोटि-कोटि नमन: ...
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस , देखें झलकियाँ
ग्रंथो में भारत की संस्कृति और विरासत की जानकारी, शारदा यूनिवर्सिटी में वेदों पर होगी पीएचडी
जीवनशैली में बदलाव कर बचा सकते हैं पर्यावरण
बड़ी उपलब्धि, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के छात्र नकुल नागर ने पाई बड़ी उपलब्धि
डिजाइन थिंकिंग पर एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन
आईईसी कॉलेज के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर हुआ हवन पूजन का आयोजन
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में 37 हजार 875 मामले और 369 की मौत