छात्रों के दो गुटों में  आपस जमकर चले लात घूंसे, पुलिस ने दो छात्रों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के अल्फा 2 सेक्टर में रात छात्रों के दो गुटों के बीच पहले मोमोज लेने की होड़ में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रेटर नोएडा: अल्फा 2 में लगने वाले एक मोमोज की दुकान पर बीती रात छात्रों के दो गुट मोमोस खाने के लिए पहुंचे। दोनों गुटों के द्वारा मोमोस के दुकानदार से मोमोस का आर्डर दिया गया। वहीं जब मोमोस का एक ऑर्डर तैयार हो गया तो बाद में ऑर्डर देने वाला छात्रों का गुट मोमोस लेने पहले पहुंच गया। जिस बात से पहले आर्डर देने वाले छात्र नाराज हो गए। दोनों गुटों के बीच पहले बहस शुरू हुई देखते ही देखते नौबत मारपीट पर आ गई और दोनों गुटों के दर्जनों छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सभी छात्र ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। बताया जा रहा है कि अल्फा 2 के बाजार में आधे घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा, दोनों छात्रों के गुटों में पहले जमकर गाली गलौज हुई, मारपीट हुई और उसके बाद मौके पर भारी भीड़ भी जमा हो गई। मौके से दो छात्र गिरफ्तार

वही इस मामले में जानकारी देते हुए बताया बीटा 2 थाना प्रभारी ने बताया कि मोमोज पहले लेने को लेकर छात्रों के दो गुटों आपस में भिड़ गए थे। सूचना मिलने के बाद ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मौके से दो छात्रों को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।

यह भी देखे:-

नोएडा : स्कूल दीवार गिरने का मामला, छह पर एफ़आईआर, प्रिंसिपल गिरफ्तार
हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी 
एटीएम कार्ड बदल हज़ारों की ठगी
दो नकाबपोश ने महिला को मारी गोली, मौके पर मौत
निर्माणधीन साईट पर गार्डों को बंधक बनाकर डकैती
भारी मात्रा में गांजा के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर 
हत्या का प्रयास, रिशरेदार को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
OYO HOTEL में युवक ने फँसी लगाकर की ख़ुदकुशी
यूपी पुलिस भर्ती के लिए फर्जी नाम से दे रहा था परीक्षा, गिरफ्तार
पैसे की खातिर माँ ने किया रिश्ते का खून
गंग नहर में मिला अज्ञात का शव
लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर नीलम शुक्ला की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कारोबारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कमरे में पंखे से लटके मिले मृत मिले युवक-युवती, शवों के पास बिलख रहा थी आठ माह की बच्ची
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर ठगी, टैक्सी चालक से लाखों की ठगी
चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ़ किया