अभाविप के द्वारा शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित किया युवा महोत्सव का कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा महोत्सव कार्यक्रम में वर्तमान परिदृश्य एवं युवाओं की भूमिका के विषय पर संबोधन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बीएस राजपूत मौजूद रहे, प्रोफेसर बीएस राजपूत पूर्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय और हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं। बीएस राजपूत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा वैज्ञानिक सोच के साथ बनाई गई है।वर्तमान समय में हमें अपने मूल चेतना को जागृत करने के लिए भारत की पौराणिक परंपरा को सिखाना और समझना होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभावीप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज निखरा जी रहे।मनोज जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विवेकानंद जी की जीवन यात्रा हम सभी युवाओं ,छात्रों के लिए प्रेरणादाई है।विवेकानंद जी का शिक्षा और नशा मुक्त जीवन का संदेश का अनुपालन हम सभी युवाओं को करना होगा तभी हमारा देश विकसित होगा,आसपास के गरीब परिवार के बच्चों को अपने सामर्थ्य के अनुसार शिक्षा उपलब्ध करवाना ,राष्ट्रभक्ति का महत्वपूर्ण कार्य है।छात्रों से अनुरोध भी किया कि आप अपने समय अनुसार गरीब व निर्धन छोटे बच्चों को जरूर शिक्षा दें यही देशभक्ति है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ विश्वास त्रिपाठी मौजूद रहे। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री पारस चौधरी, प्रांत सह मंत्री गौरव गॉड, शारदा विश्वविद्यालय डीन डॉक्टर अवंतिका, वैभव श्रीवास्तव,तनुज, अनुज सहित सैकड़ो छात्र मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

सफाई कर्मियों के धरने को सपा ने दिया समर्थन
शिक्षा और स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने किया कई गां...
भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और...
भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर के घर पहुँचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत् प्रकाश नड्डा
मुलायम सिंह के खास रहे सपा एमएलसी नरेंद्र भाटी भाजपा में शामिल हुए
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर विचार गोष्ठी एवं एवं काव्य पाठ का हुआ आयोजन
इन लोकसभा चुनाव क्षेत्र के परिमाण आने में हो सकती है देरी, पढ़ें पूरी खबर
बब्बल भाटी बने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष
सपाइयों ने जगह-जगह लगाये मेट्रो उद्घाटन के होर्डिंग, अखिलेश का किया धन्यवाद
अधिवक्ताओं के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी - श्याम सिंह भाटी
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देखी "फुले" फिल्म, सामाजिक बदलाव के संदेश से हुए भावुक
विधायक धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व सीएम योगी से मिला ग्राम प्रधान प्रतिनिधिमंडल और मांग की -  
यूपी चुनाव-2022 में शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी उतारेगी प्रत्याशी
सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे स्कूलों के खिलाफ हो कड़ी कार्यवाही - एबीवीपी
भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश 
सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया