जूनियर शेफ प्रतियोगिता में शहर के स्कूली बच्चों को मिलेगा अवसर

-नॉलेज पार्क स्थित ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट आयोजित कर रहा है प्रतियोगिता

ग्रेटर नोएडा। ब्रिटिश कोलंबिया कॉलेज आफ मैनेजमेन्ट (बीसीसीएम) नॉलेज पार्क-तीन ग्रेटर नोएडा में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को समकालीन डिजिटल जीवन शैली के बीच अपनी खाना पकाने की प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एक जूनियर शेफ प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसकी उसकी मेजबानी कर रहा है। दीपक झा, एमडी एण्ड सीईओ, बीसीसीसएम ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे मुख्य विचार युवा छात्रों को तेजी से बढ़ते हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र के बारे में जागरूकता प्रदान करना है, आईटी के बाद दूसरा सबसे बड़ा विख्यात क्षेत्र हास्पिटीलिटी है है, जो निकट भविष्य में काम के कई सुनहरे अवसर प्रदान करेगा। देश भर से सेलिब्रिटी शेफ, जैसे शेफ रहमान-शेफ रहमान कलिनरी सर्विसेज एण्ड आफरीन फूड्स एलएलपी के कार्य कारी निदेशक और शेफ ऋषि कपूर-ललित मुंबई के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ ने होटल उद्योग के अन्य प्रतिष्ठित मेहमानों की उपस्थिति में इस कार्य क्रम को जज करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। 19-21 फरवरी के लिए निर्धारित तीन दिवसीय कार्यक्रम बीसीसीएम परिसर में आयोजित किया जाएगा और इसमें पहले दिन प्रतिभागी के रूप में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्रों की बारह टीमें शामिल होंगी, इसके बाद तीसरे दिन एक टीम ट्रॉफी का वितरण किया जाएगा। बीसीसीएम परिवार इस आयोजन की मेजबानी के लिए उत्सुक है और उनका मानना है कि यह पहल उभरते शेफ को प्रेरित करेगी।

यह भी देखे:-

सीईओ ने जी-20 से पहले सड़कें ही नहीं, पूरा शहर चमकाने का दिया लक्ष्य
जम्‍मू-कश्‍मीर से हटी भारतीय सेना तो आएगा 'तालिबान राज', ब्रिटिश सांसद ने दी चेतावनी
ईशान कॉलेज में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
एयर इंडिया की 70 साल बाद घर वापसी, सबसे ज्यादा बोली लगाकर टाटा ग्रुप ने खरीदा: रिपोर्ट
शारदा अस्पताल के डॉ. सौरव भगत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी के सदस्य चुने गए
एक्शन मोड में दिखे गौतमबुद्ध नगर के नए डीएम मनीष वर्मा, कलक्ट्रेट का किया निरिक्षण, राजस्व में गतिशी...
"द वीक बेस्ट कॉलेज सर्वे -2023 में जीएनआईओटी एमबीए संस्थान की 25वीं रैंकिंग"
Five sitting Judges from SAARC Countries Judge the Fourth Prof. N R.Madhava Menon SAARC Law Mooting ...
आईईएमएल ने राजेश कुमार जैन को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में नया स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया
राष्ट्र चिंतना द्वारा रोजगार माने सरकारी नौकरी की भ्रांति क्यों विषय पर गोष्ठी हुई आयोजित
08 मार्च को सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज
दादरी में रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने लगाया वॉटर कूलर
यमुनाएक्सप्रेस वे पर खड़े तीन व्यक्तियों को कार ने मारी टक्कर, घायल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों का भी किया जा रहा है प्रदर्शन
वरिष्ठ पत्रकारों व न्यूज़ एंकरों ने आईआईएमटी के छात्रों को दिए टिप्स, विद्यार्थियों ने जानी पत्रकारित...
वोट डालने के दौरान इन दस्तावेजों का कर सकते हैं पहचान पत्र के बदले इस्तेमाल पढ़े पूरी खबर