ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थी आग

ग्रेटर नोएडा: कड़ाके की ठंड और सर्दी के सितम से बचने के लिए ग्रेटर नोएडा की कासना स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों ने आग का सहारा लिया। लेकिन हवा के कारण आग झुग्गियों तक पहुंच गई और झुग्गियां जलने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बाकी झुग्गियां बच गईं। लेकिन तीन झुग्गियां जल कर खाक हो गईं। इस दौरान एक 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय युवक मुंशर अली की मौत हो गई। आग लगने से गंभीर रूप से जल जाने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। यह हादसा ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में स्थित झुग्गी बस्ती कॉलोनी में हुआ। जहां पर देर रात झुग्गी बस्ती वाले कड़ाके की ठंड से बचने के लिए आग जलाए हुए थे। इस दौरान आग झुग्गियों में फैल गई और कई झुग्गियों को अपने चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तीन झुग्गियां जलकर खाक हो गई थीं। इस दौरान आग की चपेट में आने के कारण मुंशर अली गंभीर रूप से झुलस गया था। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कासना थाना प्रभारी ने बताया कि रात में ठंड से बचने के लिए कुछ लोगों ने आग जलाई थी। आग जलाने के बाद वह लोग सो गए। इसी दौरान आग तीन झुग्गियों में लग गई और वह जलकर खाक हो गई। इसी दौरान एक युवक आग में बुरी तरह से झुलस गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
ऑनलाइन ऐप से क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 सट्टेबाज़ गिरफ्तार, कब्जे से 26 एटीएम का...
एशियन म्यूजिक एण्ड डांस स्पोर्ट्स कप प्रतियोगिता में बजा भारतीय खिलाड़ियों का डंका, कई पदक झटके
बेलगाम ट्रक ने झुग्गियों पर मचाया कोहराम, चार कुचले गए, 1 का पैर कटा
हरियाणा के सांसद व पूर्व विधायक ने जेवर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी के पक्ष में किया ज...
देखें VIDEO, जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज हो : श्याम सिंह भाटी
भारतीय नवर्ष स्वागत मेला "उमंग" के माध्यम से बच्चों को दिया जायेगा भारतीय संस्कृति का ज्ञान
दनकौर नगर पंचायत परिसर में किसान एकता संघ की हुई पंचायत
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कई थाना प्रभारियों में फेरबदल
जीएल बजाज में रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली इंपीरियल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
शहर वासियों की दीपावली हुई फीकी, जगह -जगह लगा कूड़े का अंबार
भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्त्ता
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
खुले में कूड़ा फेंकने पर 2 संस्थानों पर 1-1 लाख  का जुर्माना