विधान सभा जेवर में बनने वाले 4 खेल मैदानों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, ज़ेवर विधायक ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ से बालिका खिलाड़ियों के साथ की मुलाकात

“प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रतियोगिताओं खेलने के लिए खिलाड़ियों की ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी करेगी मदद”

गांव की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लड़कियां एक अलग पहचान स्थापित कर रही हैं। जरूरत है, उनकी प्रतिभा को आगे लाने का तथा संसाधन उपलब्ध कराने की।

प्राचीन खेल कबड्डी, आज पूरी दुनिया के सामने एक ऐसे खेल में तब्दील हो गया है, जिसमें भरपूर रोमांच और जज्बा तो है हीं, साथ हीं कामयाबी का हर फॉर्मूला भी समाहित है। लडकियों के लिए जरूरतों के हिसाब से खेल का मैदान और प्रशिक्षण न हो पाने के कारण, प्रतिभाएं आगे नहीं आ पा रही हैं।

इसी को लेकर बनाए जा रहे खेल मैदानों के आधुनिकरण और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु आज दिनांक 04 जनवरी 2024 को जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह के साथ जेवर विधानसभा की विभिन्न ग्रामों की अनेकों बच्चियां, जो राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेकों प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं, जिनमें वंशिका भाटी बुलन्दखेड़ा, प्राची सोलंकी धनौरी कला, कुमारी सोनिया जूनैदपुर, निशु नगर निवासी ग्राम पीपलका, कुमारी चंचल शर्मा निवासी ग्राम सलेमपुर गुर्जर, अंजली भाटी निवासी सलेमपुर गुर्जर, कुमारी मुस्कान निवासी चचूला, कुमारी सन्तोष निवासी सलेमपुर गुर्जर,, कुमारी कृष्णा निवासी बरसात, कुमारी स्वेता निवासी तालडा व कुमारी प्रियंका निवासी बुलन्दखेड़ा आदि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सीईओ श्री रवि कुमार एनजी से मिली।

सीईओ रवि कुमार एनजी ने मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र ही लड़कियों के लिए खेल मैदान तैयार करने को कहा।

इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “जेवर विधानसभा की लड़कियों को अब खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आपके लिए आपके गांव के पास ही खेल मैदानों की व्यवस्था करवाई जा रही है। आप जेवर में तैयारी करो और फिर जेवर के नाम को प्रदेश, देश और दुनिया में रोशन करो।”

इस मौके पर एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसएम श्री नागेन्द्र सिंह व किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी जी भी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

US Open: दिग्गज सेरेना विलियम्स अमेरिकी ओपन से हटीं, हैमस्ट्रिंग की चोट बनी वजह
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन में ब्रोंज मेडल विजेता कांस्टेबल गगन पासवान का हुआ भव्य स्व...
डीआईजी जेल ने किया जेल प्रीमियर लीग का शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉकी पुरुष वर्ल्ड कप-2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया, भारतीय हॉकी टीम क...
इंडिया की टीम में नज़र आएंगे जिला गौतमबुद्धनगर के दो खिलाड़ी
निखिल बने परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता के चैंपियन
एस्टर पब्लिक स्कूल नॉलेज पार्क 5 में वार्षिक खेलकूद का आयोजन
रयान ग्रेटर नोएडा के CBSE ZONAL ताइक्वांडो विजेता छात्र -छात्राओं का नेशनल में चयन
जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप में एस.आर.एस.इण्टर कॉलेज खेड़ा धर्मपुरा की छात्रा ने छवि शर्मा  ने जीता ...
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
37वीं नेशनल गेम्स : रोल बॉल स्पोर्ट्स खेल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में ग्रेनो के मिलिंद शर्मा का चयन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स:डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों ने किया पूर्वाभ्यास
GPL 4 CRICKET TOURNAMENT : मिलक लच्छी और चौटाला क्रिकेट क्लब के बीच हुआ मुकाबला और ...
जीबीयू ने 24 रन जीता मैच, हर्षित आर्य को चुना गया मैन ऑफ द मैच
रॉल बॉल में रिकॉर्ड कायम करने वाले चरण सिंह सम्मानित
GL Bajaj ने AKTU Zonal Sports 2025 में मचाई धूम, 20 पदक जीतकर बनाया नया कीर्तिमान