सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत

ग्रेटर नोएडा । थाना सूरजपुर क्षेत्र के पैरामाउंट सोसायटी के पास एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवारी युवक को कुचल दिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। युवक एक होटल में काम करता था।

थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि बीती रात को सचिन पुत्र रिशिपाल उम्र 25 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार होकर पैरामाउंट सोसायटी के पास से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी देखे:-

धन्वन्तरि अन्नपूर्णा केन्द्र का शुभारंभ: अब मात्र ₹10 में तीमारदारों को मिलेगा पौष्टिक भोजन
भनौता में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 8450 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण मुक्त
ATS प्रिस्टीन में "शम्मी कपूर नाइट" ने जीता दिल, 500+ दर्शकों ने शानदार संगीत का लिया लुत्फ
जीएनआईओटी कॉलेज में पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन, मशीन लर्निंग पर दी गई गहरी जान...
आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव
विनोद कसाना बने रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष (वर्ष 2018 - 19)
दीपक भाटी निर्विरोध बने आर.डब्लू.ए. अध्यक्ष
जिला प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने की विकास की समीक्षा, शराब के अंकित मूल्य से ज्यादा वसूलने पर ...
सूरजपुर रामलीला में मिथिला प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन, हज़ारों श्रद्धालु हुए भावविभोर
गोल्फ विश्व चैंपियन अर्जुन भाटी का महिला उन्नति संस्थान ने किया सम्मान
डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप : ग्रेनो के डांसरों ने जीता 29 पदक
जी एस टी डिपार्टमेंट द्वारा गामा 2 में कैम्प लगाया गया
पानी सप्लाई लाइन लीकेज से अल्फा-1, 2 में हाहाकार, गंदा पानी आने पर भड़के लोग
चिन मुद्रा: पाचन और ऊर्जा के लिए एक अद्भुत योग अभ्यास - योग गुरु ऋषि वशिष्ठ से जानें
हादसा : सड़क पर गड्ढा होने से बाइक हुई असंतुलित और ...
ट्रेन के चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत