वीरेंद्र डाढ़ा होंगे बसपा से गौतमबुद्धनगर लोक सभा प्रत्याशी, लोकसभा कार्यकर्ता सम्मलेन में की गई घोषणा, उमड़ा जनसैलाब

ग्रेटर नोएडा: आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में लोकसभा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सिरसा खानपुर गोलचक्कर के पास किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समसुद्दीन राइन, प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हुए।

इस अवसर पर वीरेन्द्र डाढ़ा पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष को गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। वीरेन्द्र डाढ़ा को लोकसभा गौतमबुद्ध की जिम्मेदारी सौंपते हुए समसुद्दीन राइन ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का संदेश लेकर आप सभी के बीच में आया हूं। उन्होंने बहुत विश्वास के साथ आपके बीच एक स्वच्छ छवि के नेता को जिम्मेदारी दी है। उन्होने बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर वीरेंद्र डाढ़ा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा आप सभी को बसपा को आगे बढ़ाना है। राईन ने कहा देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जनता से झूट बोलकर बानी। उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। राइन ने कहा सपा और भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था सम्भालने में नाकाम रही है। प्रदेश में सपा की सरकार जनता के साथ झूठ बोलकर राज किया है, उसके बाद भाजपा की सरकार बनी वह भी प्रदेश में वही काम कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार युवाओं को अंधेरे में रखकर काम कर रही है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर की जीवन परिचय को बताते हुए छुआछूत के खिलाफ चलाए गए मुहिम को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। प्रदेश में 2017 से 2012 तक बसपा का शासन था, जिसमें कानून का राज कायम रहा, बसपा सरकार समाप्त होने के बाद फिर से गुंडा राज कायम हो गया है।
crowd
इस अवसर पर वीरेन्द्र डाढ़ा ने के कहा कि बसपा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती ने जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हर सम्भव लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यकर्ता सम्मेलन में विशष्ट अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम एडवोकेट, नरेश गौतम, मोहन लाल बोबी-मुख्य जोन इंचार्ज मेरठ सहारनपुर जोन, सतपाल पेपला, कृष्ण इंदोरिया, रवि जाटव जोन इंचार्ज। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखमी सिंह, जिलाध्यक्ष व संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने किया। अन्य अतिथियों में पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, पूर्व विधायक सतवीर सिंह गूजर, सतवीर नागर, नरेन्द्र भाटी मौजूद रहे।

इस मौके पर कंग्रेस, भाजपा से और भी कार्यकर्ताओं ने बसपा का दामन थमा। वीरेंद्र डाढ़ा द्वारा आयोजित इस जनसभा में हज़ारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। वीरेंद्र डाढ़ा के लोकसभा प्रत्याशी घोषणा के बाद उनके जयकारे लगे। लोगों ने फूल माला पहनकर उन्हें बधाई दी।

यह भी देखे:-

नेताजी सुभाषचंद्र बोस का व्यक्तित्व संघर्ष एवं कर्मठता की प्रेरणा देता है : मास्टर
यमुना प्राधिकरण की नीलामी प्रक्रिया के खिलाफ इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन का विरोध, MSME उद्यो...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा की मनमानी से त्रस्त है जनता
गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के साथ हुआ गणेश विसर्जन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक 10 लाख लोगों को वितरित किये गए फ़ूड पैकेट्स
निशाना: राहुल गांधी बोले- अब आरएसएस को नहीं कहूंगा संघ परिवार, फैमिली जैसे लक्षण नहीं
Delta Plus Variant ने इन तीन राज्यों में दी दस्तक, करीब 25 मरीज मिले संक्रमित
चौपाल लगाकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सुनी समस्या , किया कम्बल वितरण
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को  'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया
GLBIMR में संकल्प 2021: फेस्ट को ऑनलाइन और ऑफलाइन के फ्यूजन के रूप में हाइब्रिड मोड में मनाया गया
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
ईनामी डकैत चढ़ा एसटीएफ नोएडा के हत्थे
Air India Deal : टाटा सन्‍स ने 18000 करोड़ में एयर इंडिया की डील जीती, 67 साल बाद फिर दोनों साथ-साथ
यूपी: अखिलेश यादव के बयान के बाद ट्विटर वार पर उतरी कांग्रेस, कहा- नई हवा है जो भाजपा है वही सपा है
कूड़ा डालने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष