नव वर्ष में “शक्ति संवर्धन” करेंगे एक्टिव एनजीओ , अधिकारों की लड़ाई को हुई अहम् बैठक

नोएडा – आज यहाँ नोएडा स्टेडियम स्थित शिरोज़ कैफ़े पर एक्टिव एनजीओ ग्रुप की एक अहम् मीटिंग आयोजित की गई जिसमें पुराने वर्ष में किये गए कार्यों पर चर्चा की गई एवं नए वर्ष की उम्मीदों और लक्ष्यों पर बात हुई , संवाददाताओं से बात करते हुए एक्टिव एनजीओ के एडमिन डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव एवं श्री रंजन तोमर ने बताया की शहर की प्रमुख संस्थाओं को एक धागे में पिरोने और उन्हें और सशक्त बनाने के लिए एक्टिव एनजीओ ग्रुप का जो गठन कोरोना के समय हुआ था उससे बहुत से सकारात्मक बदलाव हुए हैं , बहुत सी एनजीओ एक दूसरे से प्रेरणा लेकर या एक दूसरे के साथ जुड़कर और बड़ी हो गई हैं , या पहले से बेहत कार्य कर रही हैं , जिससे शहर की ज़रूरतमंद जनता को फ़ायदा पहुंचा है , लेकिन आज भी एनजीओ को कई जगह यथोचित सम्मान नहीं मिलता , उनकी परेशानियों के निस्तारण की बात नहीं होती , सिविक कार्यों और अधिकारों की लड़ाई में संस्थाओं की भी एकता नहीं है , ऐसे में एक्टिव एनजीओ समूह अगले वर्ष समिल्लित रूप से एनजीओ का शक्ति संवर्धन करेगा , यहाँ के मुद्दों में अपनी भूमिका ,समस्याओं के निस्तारण में प्रयास और एनजीओ को होने वाली समस्याओं में उनका साथ देने की कोशिश में तेज़ी लायी जायेगी। इस दौरान शहर की जानी मानी संस्थाएं और उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

यह भी देखे:-

बड़ी ख़बर: JSW पेंट्स ने Akzo Nobel India का अधिग्रहण पूरा किया, 61.2% हिस्सेदारी पर कब्ज़ा
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
रामनवमी पर 24 घंटे हों श्रीरामलला के दर्शन-पूजन : मुख्यमंत्री
गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक द्वारा संरचित पुस्तक डिज़ाइन कम्पेंडीयम का हुआ विमोचन
एसीईओ ने डेल्टा 2 सेक्टर का किया दौरा, सेक्टर की समस्या को लेकर की चर्चा
जीएलबीआईएमआर में डिजिटलीकरण को लेकर आयोजित सम्मेलन का समापन
विकास यात्रा थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन
विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने एनटीपीसी दादरी विद्युत स्टेशन का भ्रमण किया
कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, छात्रों ने लिया संरक्षण का संकल्प
गलगोटिया विश्वविद्यालय और एरिश कंसल्टेंसी के बीच हुआ समझौता, जानिए किनको मिलेगा लाभ
Independence day celebrated by Human Touch Foundation
डोंगगुक–जीबीयू साझेदारी से भारत–कोरिया बौद्ध अकादमिक सहयोग को नई
IND vs SCO: स्कॉटलैंड को धूल चटाकर टीम इंडिया ने लहराया परचम, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ओवरलोड बस पलटी, 14 यात्री गंभीर घायल; ड्राइवर–हेल्पर फरार
वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का विरोध,दो ने तेल छिड़क कर आग लगाने का किया प्रयास
ग्रेटर नोएडा कांग्रेस ने मनाई राहुल गांधी की "भारत जोड़ो" की प्रथम वर्षगांठ, निकाली गई पदयात्रा