ग्रेनो प्राधिकरण ने ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट में 8 जगहों पर रैन बसेरा बनाए

-गरीब-बेसहारा लोगों को आसरा देने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण की पहल
–कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में रात में सड़क पर दिखे तो प्राधिकरण को सूचना दें

ग्रेटर नोएडा। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब-बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आठ जगहों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं। ये रैन बसेरा ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गांव रोजा याकूबपुर, तिलपता पंचायत घर, सादोपुर शिव मंदिर, सेक्टर इकोटेक थ्री नाइट शेल्टर/लेवर हॉस्टल, सेक्टर पी थ्री/पी फोर का कम्युुनिटी सेंटर, परी चौक, सेक्टर डेल्टा टू का कम्युनिटी सेंटर और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पास बनाए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग जगहों पर रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते परियोजना विभाग ने रोजा याकूबपुर, तिलपता पंचायत घर, सादोपुर शिव मंदिर, सेक्टर इकोटेक थ्री नाइट शेल्टर/लेवर हॉस्टल, सेक्टर पी थ्री/पी फोर का कम्युुनिटी सेंटर , परी चौक, सेक्टर डेल्टा टू का कम्युनिटी सेंटर और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पास रैन बसेरा बनवा दिए हैं। इन रैन बसेरा में 25 -25 बिस्तर लगाए गए हैं। सैनिटाइजर व मास्क की भी व्यवस्था की गई है।

इनमें रात गुजारने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे नजदीक के रैन बसेरा में जरूर पहुंचा दें। इसके अलावा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों के इन मोबाइल नंबरों, 9205691314, 7985704514, 7355969201, 8700401022 और 9205691084 पर भी सूचना दे सकते हैं। प्राधिकरण की टीम जरूरतमंद को रैन बसेरा तक पहुंचाने में मदद करेगी। ओएसडी हिमांशु वर्मा ने इन रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा भी ले लिया है। एक्टिव सिटीजन टीम ने रैन बसेरा बनवाने के लिए प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का आभार जताया है।

यह भी देखे:-

2027 चुनाव से पहले विकास का रिपोर्ट कार्ड: विधायक तेजपाल सिंह नागर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले—दादरी म...
ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में बड़े फैसलों की बौछार—ट्रांसपोर्ट-लॉजिस्टिक हब को मिली हरी झंडी, ब...
जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संकाय सदस्यों के साथ न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का दौर...
दोहरे हत्याकांड में चार लोगों को आजीवन कारावास
ग्रेटर नोएडा: सभी सडकों को प्राथमिकता पर रिपेयर कराएं- सीईओ एनजी रवि
संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरे व्यक्ति की मौत
ग्रेनो प्राधिकरण ने 05 बिल्डर भूखंडों की योजना की लांच
लीज बैक के प्रकरणों पर समिति की सुनवाई के लिए रोस्टर जारी
यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में जाएगा 15 गांव के किसानों के  लीज बैक का प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी हिंसा: प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला, देर-सबेर जा सकती है टेनी की कुर्सी!
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल बैग, पंखे व इनवेटर किया भेंट
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पुष्पमाला अर्पण कर दी श्रद्धां...
ओएसएम ने  आईओटी इंटीग्रेटेड फोर डोर कॉस्मिक रूफ इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल म्यूज और इंडस्ट्री का पहला...
यमुना प्राधिकरण के नए सेक्टरों का विकास व जमीन अधिग्रहण के लिए ऋण देगा हुडको
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडित के परिजनों के साथ मिलकर की DCP से मुलाकात
ग्रेनो के सिग्मा-4 में पानी की पाइप लाइन लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद, गंदे पानी की सप्लाई से बढ...