सिटी हार्ट स्कूल में हुआ दो दिवसीय खेलो का आयोजन

दादरी स्थित सिटी हार्ट अकादमी स्कूल में खेलों आयोजन किया गया। खेलो का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या रुचि भाटी व डायरेक्टर संदीप भाटी ने किया। स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि भाटी ने बताया की बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए स्कूल प्रांगण में ही दो दिवसीय खेलो का आयोजन किया गया। प्रथम दिन में वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, हाई जम्प, लेमन रेस, सेक रेस, छोटे बच्चों के जलेबी रेस का आयोजन किया गया। बड़े बच्चों के लिए 100 मीटर 200 मी रेस का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में संक्रचार्य हाउस विजयी रहा। लांग जम्प में अनुज प्रताप सिंग प्रथम, अम्मान अब्बासी द्वतीय व हिमांशु चौधरी तृतीय रहे। लड़कियों में स्वप्निल पांडेय, राधिका व रश्मि शर्मा विजयी रहे। जलेबी रेस में कर्सटी, भूमि व आरव विजयी रहे। सेक् रेस में अर्हम, श्रेया वर्मा, वंश, ज़ोया, वंशिका, माही व अलीना विजयी रहे। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी बच्चो का फाइनल हुआ व बड़े बच्चों की टग औफ वॉर कराई गई, जिसमे शंकराचार्य हाउस व पतंजलि।

स्कूल के ज्यादातर बच्चों ने खेलों में हिस्सा लिया। सभी खेल स्कूल के पीटीआई तरुण रोशा की देखरेख में पूर्ण हुए। स्कूल के बच्चों को चार हाउस में बांटा गया। व्यास हाउस, द्रोणाचार्य हाउस, शंकराचार्य हाउस और पतंजलि हाउस। सभी हाउस के इंचार्ज ने अपने बच्चों को बढ़ चढ़ कर का हिस्सा दिलाया। 100 मीटर बॉयज रेस में प्रथम प्रिंस, द्वितीय करण व तृतीय अर्श सैफी रहे। 100 मीटर गर्ल्स में प्रथम स्वप्निल, द्वतीय जेंसी व तृतीय नैना अवाना रही। 200 मीटर बॉयज में प्रथम वैभव, द्वतीय आयुष व तृतीय पीयूष रहे। सभी को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर संदीप भाटी ने बताया की बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि होनी चाहिए। खेलो के माध्यम से भी जीवन में बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। जिस प्रकार पढ़ाई मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है उसी प्रकार खेल शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए हमें खेलो पर भी ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत मे सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व आने वाले नव वर्ष की शुभकामनाये दी। इस दौरान स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रही।

यह भी देखे:-

मैट्रो कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम
एचआईएमटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति 2020 - इसके व्यावहारिक निहितार्थ पर मंथन
Adventure Camp at Ryan Greater Noida
श्रमिक दिवस के अवसर पर विद्यालय में श्रमदान जागरूकता व राशन वितरण
जीएल बजाज में “नेक्स्ट जेनरेशन लीडरशिप” पर ग्लोबल टॉक सेशन, पंकज अग्रवाल बोले— “छात्रों को शिक्षा ही...
जी.एन.आइ.ओ.टी. एमबीए  इंस्टिट्यूट मे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू   
ग्रेटर नोएडा की छात्रा ने "बाल काव्य प्रतियोगिता" में बढ़ाया जनपद का मान
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता क...
"एक्यूरेट इंजीनियरिंग कॉलेज में तकनीकी दक्षता हेतु सभी छात्रों को मुफ्त टेबलेट वितरित किया गया"
जीबीयू परिवार ने चांद्रायन-३ का चंद्रमा की सतह पर उतरने का साक्षी बना
गलगोटिया विश्वविद्यालय : नासा स्पेस ऐप चैलेंज हैकाथाॅन प्री-क्वालिफायर प्रतियोगिता का आयोजन
जी. एन. आई. ओ. टी. कॉलेज में नेशनल स्टार्टअप डे का आयोजन
फादर एग्नेल स्कूल में क्रिसमस कार्निवाल पर बच्चों ने की मस्ती
किशोर न्याय बोर्ड के बच्चों के लिए शारदा स्कूल ऑफ लॉ की अनोखी पहल
एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स SPRIESTA-2023 के तहत हुई कई प्रतियोगिताएं
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में मनाया गया स्वच्छता अभियान