गुरूद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी में मनाया गया वीर बाल दिवस

गुरूद्वारा सिंह सभा गौड़ सिटी/क्रॉसिंग में वीर बाल दिवस पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्र,बाबा अजीत सिंह जी 17 वर्षीय,बाबा जुझार सिंह जी 14 वर्षीय,मुगलों से युद्ध करते हुए चमकौर के युद्ध में शहीद हो गये थे तथा बाबा जोरावर सिंह जी 9 वर्षीय तथा बाबा फतह सिंह जी 7 वर्षीय को इस्लाम धर्म न स्वीकार करने के कारण दीवालो मे जिंदा चुनवा दिया गया था

गुरु पुत्रो ने देश,धर्म,कौम,एवम मानव संस्कृति की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी पर अपना धर्म नही छोड़ा इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम महिला जत्थे ने सुखमनी साहिब का पाठ किया तत्पश्चात हजूरी रागी जत्थे साहिबान ने कीर्तन द्वारा निहाल किया, मुख्य ग्रंथी ने गुरु साहिब के साहिबजादो की कार्यों एवम कथाओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

बी जे पी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी जी ने गुरु साहिबजादो के शौर्य,पराक्रम का वर्णन कर पुष्पांजलि दी एवम मंडल प्रमुख रवि भदौरिया जी ने गुरु साहिबजादो नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर गुरु घर के प्रेमियों, स्थानीय निवासियों ने काफी संख्या मे भाग लिया।

अंत मे चाय मट्ठी का लंगर वितरित किया गया।

जसपाल सिंह,सुरिंदर सिंह,आर एस उप्पल, एन जे एस बब्बर,आर एस अरोरा, दीपिंदर सिंह जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

यह भी देखे:-

श्री आदर्श रामलीला : रावण दहन व दशहरा मेला देखने उमड़ी भीड़, सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथी
आज का पंचांग, 14 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यमुना एक्सप्रेसवे पर 108 फीट ऊँची श्रीकृष्ण प्रतिमा का अनावरण, हेमा मालिनी बोलीं— “भक्ति और जीवन दर्...
आज का पंचांग, 23 नवंबर 2020, देखें शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
41 दिवसीय संकट मोचन महायज्ञ : चौथे दिन की आहुति पूर्ण हुई, हवन में स्वाहा क्यों बोलते हैं जानिए 
कल का पंचांग, 3 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : धूमधाम से निकली रामबारात, माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम ...
कल का पंचांग, 26 अक्टूबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बिसरख धाम में महाशिवरात्रि महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकान...
कल का पंचांग, 1 जून 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 5 जनवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन
दीपोत्सव 2024: अयोध्या में जलेंगे सवा लाख गो दीप
कल  का पंचांग, 30 सितम्बर 2020, जानिए  शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
लोकसभा अध्यक्ष ने आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष की शुरुआत की, “आत्म विकास के लिए आध्यात्म जरुरी है”- ओम...
कल का पंचांग , 18 नवम्बर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त