महिला की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हजारों की संख्या में श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़ का आरोप

ग्रेटर नोएडा। थाना कासना क्षेत्र के साइड-5 स्थित एक कंपनी मैं काम करने वाली एक महिला की बीती रात को उसके घर पर हृदयघात के चलते मौत हो गई। महिला के परिजन उसके शव को लेकर उसके गृह जनपद मऊ चले गए। इसी बीच आज सुबह को महिला के साथी श्रमिकों ने मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर तोड़फोड़ कर कई लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना में कुछ लोग के चोट आने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना कासना के पुलिस ने बताया कि कंपनी में करीब 3 हजार से ज्यादा श्रमिक एक साथी इकट्ठे होकर हंगामा करने लगे। इसकी वजह से कुछ महिलाएं को सांस लेने में परेशानी हुई, तथा वे मूर्छित हो गई। उन्हें एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। उनकी हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ की रहने वाली राजमती उक्त फैक्ट्री में काम करती थी। बीती रात को उनके घर पर उनकी हृदय घात के चलते मौत हो गई। उनके परिजन उनके शव को लेकर अपने गृह जनपद चले गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के साथी मजदूर मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी में आज सुबह को हंगामा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी को समझा बुझाकर शांत करवा दिया गया है।

यह भी देखे:-

Netflix के हिट वेब सीरीज देखकर बनाई कुनाल की हत्या की योजना
गौतमबुद्ध नगर भाजपा को नया नेतृत्व, अभिषेक शर्मा बने जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
रोडवेज बस की टक्कर से एक की मौत , दर्जन भर घायल
GatiShakti-National Master Plan: पीएम ने किया शुभारंभ, जानिए क्या है ये और इसके फायदे
 पंचशील ग्रींस नवरात्रा सेवक दल  द्वारा विशाल नवरात्र महोत्सव , कन्या पूजन व हवन का हुआ आयोजन 
सावित्रीबाई विद्यालय में 'बुक नेस्ट' की स्थापना (30 मिनट प्रकृति के बीच )
सूरजपुर में प्राचीनकालीन ऐतिहासिक बाराही मेला में रागिनी कलाकारों ने मचाई धूम
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, NTPC प्रभावित गिरफ्तार किसानों के रिहाई की म...
ट्रेन से गिरकर घायल युवक का मामला , रेल मंत्रालय ने GRENONEWS की खबर का लिया संज्ञान
ग्रेटर नोएडा : मिठाई की दुकान में लगी आग, समान जल कर खाक
गौतम बुद्ध नगर में शीत लहर से बचाव के लिए बनाए जाएंगे रैन बसेरे, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दिए निर्दे...
एनजीटी के नियमों का उलंघन कर रहे बिल्डर का दो प्लांट सीज
UP ATS ने अलकायदा के 3 और आतंकियों को लखनऊ से किया गिरफ्तार, धमाकों की साजिश में थे शामिल
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री यो...
बड़ी खबर : एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गौरव चंदेल का हत्यारोपी
ग्लोबल ज्ञान ज्योति अभियान- 2021.