कांग्रेस की कमान सौंपते हुए राहुल को ये समझा गयी सोनिया
नई दिल्ली : कांग्रेस की 19 साल तक बागडोर संभालने के बाद सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस की बागडोर बेटे राहुल गांधी को सौंप दी। बतौर कांग्रेस अध्यक्षआज सोनिया गंधी ने अपना आखिरी भाषण दिया। जिसमे उन्होंने राजनीति में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ावों के किस्सों का उल्लेख किया । सास और पति के बलिदान और अपने संघर्ष के भावुक जिक्र से जहां वह राहुल को साहस का संदेश देती दिखीं, वहीं कांग्रेसियों को चेताया कि पार्टी के सामने जितनी बड़ी चुनौती आज है, उतनी बड़ी कभी नहीं थी। सोनिया ने बेटे राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि राजनीतिक हमलों ने उन्हें और मजबूत व दृढ़ बनाया है।
इधर पार्टी के चुनाव अधिकारी से अध्यक्ष का सर्टिफिकेट मिलने के बाद राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जिसमे उन्होंने बीजेपी पर जम कर हमला बोलै। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाईचारे का का काम करती है। वहीं बीजेपी देश भर में आग लगाईं है। हम सारे देशवासियों के लिए समर्पित हैं। बीजेपी वाले सिर्फ अपने लिए लड़ते हैं। वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के रक्षा की जिम्मेदारी मेरी है। हम सब मिलाकर नया भारत बनाएंगे।