अल्फा -1 में शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन नारद मोह का वर्णन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

ग्रेटर नोएडा:  शहर के अल्फा-1 शिव मंदिर के सामने प्रांगण में शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य शिवकुमार रामनुजाचार्य जी (वृन्दावन वाले) ने अपने मुखारविन्द से शिवमहापुराण कथा में नारद मोह प्रसंग का वर्णन सुनाया।

इससे पहले सुबह 9 बजे हवन पूजन कथा वाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री के नेतृत्व में  की गई। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे से कथा शुरू हुई। कथा व्यास आचार्य शिवकुमार रामनुजाचार्य जी (वृन्दावन वाले) ने कथा सुनाते हुए कहा देवऋषि नारद मुनि ने तपस्या की। उन्हें इस बात का अभिमान हो गया कि उन्होंने काम पर जीत हासिल कर लिया है। भोले बाबा ने उन्हें समझाया, इसके बावजूद वो काम के आधीन होकर दिग्भ्रमित हो गए। और विश्व मोहिनी के वशीभूत हो गए।

विजय शर्मा ने बताया कथा रोजाना 31 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं पूजा हवन सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। 1 जनवरी को 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कथा का समापन गणेश जी की झाँकी केवसाथ गणेश वंदना से की गई। महिला श्रद्धालुओं ने गणेश पूजन किया। अंत मे आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।

इस मौके पर पवन शर्मा, रोहित प्रियदर्शन सेक्टरवासी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 16 मार्च 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने सिंगापुर के टेमासेक पॉलिटेक्निक से आये छात्रों का किया ज़ोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री योगी ने किया 'मोटो जीपी भारत' 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का अनावरण
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ए गेटवे टू एकेडमिक एक्सीलेंस" पर दो दिवसीय सेम...
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, वोटर चेतना अभियान की हुई समीक्षा
ईकोटेक-3 में जल्द पूरी होगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, IBA व प्राधिकरण ने किया रात्रिकालीन निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में गोवर्धन पूजा का आयोजन 
कल का पंचांग, 27 अप्रैल 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
कल का पंचांग, 19 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 8 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
यमुना प्राधिकरण द्वारा डाटा सेंटर के लिए दो कम्पनियों को भूखण्ड आवंटित
2027 चुनाव से पहले विकास का रिपोर्ट कार्ड: विधायक तेजपाल सिंह नागर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले—दादरी म...
बिसरख डूब क्षेत्र में चला बुल्डोजर: 25 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
आम जनता के 'सिटीजन चार्टर ' को कमज़ोर बनाने की कोशिश में नॉएडा प्राधिकरण
लंबे समय से अवैध कब्जे को ग्रेनो प्राधिकरण ने ढहाया
उत्तर प्रदेश पर्व "हमारी संस्कृति हमारी पहचान" के अंतर्गत जनपद में "संस्कृति उत्सव 2023" का होगा आयो...