कलश यात्रा के साथ अल्फा -1 में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा: शहर के अल्फा-1 शिव मंदिर के सामने प्रांगण में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले सुबह 9 बजे हवन पूजन करने के बाद कथा वाचक आचार्य शिवकुमार शास्त्री के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। साथ ही सेक्टर के गणमान्य व्यक्तियों में विजय शर्मा, पवन शर्मा, शेर सिंह भाटी, सुभाष अग्रवाल, एम.के. भारद्वाज, विनोद सैनी आदि ने भाग लिया।
विजय शर्मा ने बताया कथा रोजाना 31 दिसंबर तक दूहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। वहीं पूजा हवन सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। 1 जनवरी को 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इधर पहले दिन की कथा में कथा व्यास आचार्य शिवकुमार रामनुजाचार्य जी (वृन्दावन वाले) ने शिवमहापुराण कथा के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने शिवमहापुराण में उल्लेखित चंचुला और महापापी और दुराचारी ब्राह्मण देवधर की कथा सुनाई।
उन्होंने बताया किस तरह चंचुला जो परपुरूष के साथ संबंध बनाकर पाप किया, कथा सुनकर पापरहित हो गई। ऐसे ही दुराचारी, वासना में डूबे ब्राह्मण देवधर पहले नरक गया फिर पिशाच बन गया। फिर कथा सुनकर पापरहित हो गया।
पहले दिन की कथा का समापन एक सुंदर भजन से किया गया जिसे सुन महिला श्रद्धालुओं ने जम कर थिरकीं। अंत मे आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।
