गुरुकुल में हुआ गीता महोत्सव का आयोजन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा एक स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में गीता जयंती के अवसर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।आयोजन में गुरुकुल के बटुकों ने भगवान का पूजन एवं गीता और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया। मुख्यवक्ता के रुप में पधारे श्री श्याम शंकर शुक्ला जी (सलाहकार, चुनाव आयोग) ने कहा कि श्रीमद्भगवत गीता को साक्षात श्री कृष्ण का स्वरूप माना जाता है और इनमें दिए गए ज्ञान से व्यक्ति अपने जीवन में अधर्म रूपी अंधकार को दूर कर सकता है। गुरुकुल की जीवन शैली का उद्धरण देते हुए तथा गीता सार बताते हुए कहा कि कर्म के लिए विश्व भर में सबसे अधिक किसी धार्मिक ग्रंथ में उपदेश दिया गया है तो वह गीता ही है।

गुरुकुल के अधिष्ठात्रा परमपूज्य आनंद ब्रह्मचारी जी महाराज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गीता जयंती को सनातन धर्म में एक प्रमुख त्योहार के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि हिंदू पौराणिक मान्यता के अनुसार गीता एक बहुत ही पवित्र ग्रंथ है जिसे स्वयं भगवान कृष्ण ने अर्जुन को सुनाया था। गीता जयंती हर वर्ष मार्गशीर्ष के मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस दिन को मोक्षदा एकादशी भी कहा जाता है।उन्होंने गीता के प्रत्येक अध्याय के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक करते हुए अंतिम कर्मयोग अध्याय के बारे में बताया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकान्त दीक्षित जी ने कहा कि यह पृथ्वी हमेशा ही योगियों के द्वारा संरक्षित रही है। उनमें से हमारे कृष्ण के रूप में परम योगी ने उपदेशात्मक वाक्य जो अर्जुन को कहे वही गीता है। गीता जयंती के दिन भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों को पढ़ा जाता है और जीवन में उन्हें पालन करने का प्रण लिया जाता है। गुरुकुल एक ऐसी संस्था है जिसके द्वारा हम अपने धार्मिक ग्रंथों को संरक्षित एवं पल्लवित कर सकते हैं। सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब प्रतिदिन यदि गीता पाठ ना कर सके तो गीता के कुछ श्लोकों को अवश्य पढ़ें। उन्होंने सभी महानुभावों से गुरुकुल के नवीन भवन निर्माण में सहयोग के लिए आह्वान भी किया। आयोजन में श्रीमती गरिमा खरे (डी डी ओ मथुरा), श्री जी पी गोस्वामी, श्री वी पी नवानी, आदि वक्ताओं ने अपने – अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री अलंकार शर्मा जी ने किया। भंडारा प्रसाद के उपरांत कार्यक्रम संपन्न किया हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल परिवार के सदस्य एवं शहर के अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम पर अवैध कब्जा धारकों ने किया हमला,किसानों का आरोप, आबादी की तोड़फ...
Budget 2024 : वित्त मंत्री ने खोला रेलवे के लिए खजाना, साल में चार बार होंगी रेलवे भर्तियां
आरटीआई में चयनित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों को भेजा नोटिस
गलगोटिया विश्वविद्यालय में “आर्ट ऑफ़ लिविंग" संस्था के तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट-प्रोग्राम का ...
एनसीआर में लूटपाट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन ने मुख्य कार्यालय पर धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह
ग्रेनो वेस्ट के विभिन्न सोसायटियों की महिलाओं ने मनाया तीज का पर्व
गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट होकर Noida International Airport तक चलेगी रैपिड रेल
यमुना प्राधिकरण के तीन सर्किल सेक्टर 22 डी में होंगे शिफ्ट
9 सितंबर को होगी यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, रखे जाएंगे यह प्रस्ताव, पढ़ें पूरी खबर
चौधरी हर्ष मुकद्दम बने सपा के दादरी विधानसभा उपाध्यक्ष
विभिन्न सड़क हादसों में 6 की मौत
ईस्टर्न पेरिफेरल को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने की बाधा हुई दूर, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
पंजाब के नए सीएम चरणजीत चन्‍नी ने ली शपथ, साेनी व रंधावा डिप्‍टी सीएम
अक्‍टूबर से घर बैठे मिलेगा Loan, सरकारी बैंक ला रहे हैं विशेष ऑफर
भारत संकल्प यात्रा गांव गिरधरपुर विशोनली गांव में पहुंची