उत्तर प्रदेश में बिजली मूल्य वृद्धि पर भाकियू ने तहसील स्तर पर दिया धरना

ग्रेटर नोएडा : आज जिला गौतम बुद्ध की सदर तहसील के भाकियू अध्यक्ष सुरेंद्र नागर व राष्ट्रीय सचिव लज्जाराम नागर के नेतृत्व में, दादरी तहसील पर तहसील अध्यक्ष विजय सिंह व जिला अध्यक्ष मनोज मावी के नेतृत्व में जेवर तहसील पर तहसील अध्यक्ष शमशाद सैफी,प्रदेश सचिव पवन खटाना ,जीवन सिंह मंडल उपाध्यक्ष मेरठ के नेतृत्व में दाह्र्ण दिया गया।

साथ ही सीएम योगी को भेजे एक ज्ञापन में लिखा है उत्तर प्रदेश में बिजली के दामों में अचानक की गई 50 से लेकर 150 प्रतिशत तक की वृद्धि से किसान व मजदूर की कमर टूट जायेगी। किसी भी वस्तु का रेट थोक मूल्य सूचकांक या महंगाई दर के आधार पर तय किया जाता है। किसानों की फसलों के मूल्य में महंगाई दर से भी कम वृद्धि की जाती है। जिसका उदाहरण हाल में ही गन्ना, धान, गेंहू में की गई वृद्धि है। बिजली की दरों में 50 प्रतिशत वृद्धि से किसानों की लागत में भारी वृद्धि होगी। देश के अन्य राज्यों में किसानों को उत्तर प्रदेश से सस्ती व कुछ राज्यों में राज्य सरकार बिना बिल की बिजली उपलब्ध कराती है। जिससे किसानों पर अधिक भार ना पड़े। प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा व किसानों पर कर्ज का भार बढ़ेगा।

ज्ञापन में ये मांग की गई है —

1. बिजली विभाग द्वारा घोषित नई दरो को अविलम्ब वापिस लिया जाए। विद्युत दरों के पुनर्निधारण हेतु

हर वर्ग के विद्युत उपभोक्ताओं से वार्ता की जाए।

2. एनजीटी के पुराने वाहनों पर आदेश से ट्रैक्टर को मुक्त किया जाए। सभी तरह के वाहनों की समय

सीमा 15 वर्ष की जाए।

3. भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र के अनुसार किसानों की फसल लागत मूल्य में 50 प्रतिशत जोड़कर

न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का फॉर्मूला तुरंत लागू किया जाए।

4. फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे की खरीद को अपराध माना जाये। सभी मुख्य फसलों, फलों,

सब्जी व दूध को न्यूनतम समर्थन मूल्य के आधीन लाया जाए।

4. किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाए। प्रदेश में अन्ना प्रथा पर रोक लगाई जाए।

5. प्रदेश में आलू, गन्ना, धान के किसान को बोनस दिया जाए।

6. आन्दोलन के दौरान किसानों पर सभी मुकदमे वापस लिये जाये। जनपद कुशीनगर एवं फैजाबाद,कानपुर,

ललितपुर में किसानों पर लगाये गये झूठे मुकदमे समाप्त किये जाएं। इस मौके पर महासचिव ओमप्रकाश कसाना राजे प्रधान, पूरन सिंह आर्य जगदीश शर्मा प्रदेश महासचिव अजय पाल शर्मा विभोर शर्मा सतवीर प्रधान यादराम नेताजी दिनेश शर्मा इंदरजीत मनोज मावी सुरेंद्र नागर बॉबी नागर नरेंद्र नागर अनित सुनील प्रधान प्रकाश फौजी पाला जगवीर चौहान जगदत शर्मा धर्मपाल स्वामी देवीराम प्रधान सतीश भाटी पाला सिंह कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर राम गोपाल यादव का धूमधाम से मनाया जन्मदिन
मुख्यमंत्री का पुतला फुंकने वाले दर्जनों सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
AAP सांसद संजय सिंह को ED ने किया गिरफ्तार, शराब घोटाला मामले में हुई कार्रवाई
नरेंद्र भाटी एडवोकेट बने बसपा दादरी विधानसभा प्रभारी
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
किसान कामगार मोर्चा महिला विंग का हुआ विस्तार
मोहित यादव बने लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष
भाजपाइयों ने किया नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद  सुरेंद्र नागर का स्वागत
भाजपा ने किया गौतम बुद्ध नगर में चेतना महाभियान बैठक के तहत वोटरों से संवाद
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
नोएडा में सपा नेताओं ने बच्चों संग मनाया नेता जी मुलायम सिंह का जन्मदिन
बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करेगा संगठन सृजन अभियान : शेख मस्तान वली
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात
भाकियू अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष बने संदीप जैन
अमित खारी बने लोहिया वाहिनी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ) के जिलाध्यक्ष
सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 117 वीं जयंती