गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 7914 छात्रों को दिया जाएगा उपाधियाँ

Greater Noida: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है जिसमें माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी समारोह की अध्यक्षता करेंगे जिसमें 7914 छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ही जीबीयु के कुलाधिपति भी हैं और वो विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह जीबीयू परिवार एवं छात्र-छात्राओं में इस बात बहुत उत्साहित हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम श्री जगदीप धनकर जी हैं और साथ ही प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री बृजेश सिंह एवं औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। दीक्षान्त समारोह में 7914 छात्रों विद्या वाचस्पति, स्नातकोत्तर एवं स्नातक की डिग्री दी जायेंगी। 7914 उपाधियों में से 282 डॉक्टरेट उपाधियाँ दी जाएगी।

भारत और विदेशों से छात्रों की उपस्थिति: बौद्धिक देशों से अधिकांश संन्यासी और साध्वी छात्र इस अवसर पर मौजूद होंगे।
तैयारियाँ पूरी तरह से जोरशोर से चल रही हैं।
यह समारोह गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों के उत्कृष्टता का प्रतीक है और उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

दीक्षान्त समारोह के दौरान ही दो और कार्यक्रम होगी जो निम्न है:
(i) माननीय प्रधान मंत्री जी द्वारा वर्ष 2025 तक क्षय रोग को देश से पूर्णरूपेण समाप्त करने का संकल्प लिया है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार भी दृढ़संकल्प है। विश्वविद्यालय ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए डॉट कार्यक्रम के अंतर्गत दस व्यक्तियों को गोद लेने का निर्णय लिया है। उनमें से दो व्यक्तियों को डॉट किट
​1. चिराग प्रकाश शर्मा (उम्र 11 वर्ष)
2. सादिक़ (उम्र 21 वर्ष)
(ii) युवाओं को रोजगार के लिए कुशल बनाने के इरादे से माननीय मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की उत्तर प्रदेश में शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत इंटर्नशिप का 50% उद्योग जगत एवं 50% उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसी क्रम में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा उद्योग जगत की तीन कंपनियों के साथ MoU हस्ताक्षरित किया जाना है।कंपनी जिससे अनुबंध होने जा रहा है ऐड्वर्ब रोबोटिक्स, एल जी एलेक्ट्रॉनिक्स और सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया।

यह भी देखे:-

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी आतिशी, केजरीवाल ने विधायक दल में उनके नाम का प्रस्ताव रखा
"तालिबान और इसका समर्थन करने वाले देशों पर लगे प्रतिबंध", 22 अमेरिकी सांसदों ने की मांग
एस्टर पब्लिक स्कूल में पैनोरमा 2023 प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
कोरोना वायरस: 'डेल्टा' ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली से भेजे गए 80 फीसदी नमूनों में मिला ये घातक वैरिएंट
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकेंगे रस्सी नुमा तार वाले बैरियर
RYAN GREATER NOIDA GETS NATIONAL AWARD OF ALL INDIA SWACHH BHARAT ART COMPEITITON
Uphaar Fire Tragedy Case: कोर्ट ने अंसल बंधुओं पर लगाया 2.25 करोड़ का जुर्माना, सुनाई 7-7 साल की सजा
एक गांधीवादी क्रांतिकारी हृदय: श्री गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धांजलि
जानिए, गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव परिणाम रुझान, कौन आगे कौन पीछे @ 1:30 PM
सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति ने सीआईएससीई बोर्ड के टापर्स सम्मानित
यमुना सिटी में बनेगा UP ATS का मुख्यालय और कमांडो ट्रेनिंग सेंटर, यमुना प्राधिकरण ने मुफ्त दी 3 एकड़...
'विचार प्रवाह' में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हिन्दू अध्ययन केंद्र में एमए इन हिन्दू स्टडीस प्रोग्राम मे प्रवेश प्रारं...
शारदा विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
पीएम ने दी काशीवासियों की 1115 करोड़ रुपए की सौगात, बोले- अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम से न‍िखरेगा...
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन मनाया गया जन्माष्टमी का त्यौहार