श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा करते आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज 

जहांगीरपुर-(कृष्णा वत्स)कस्वे में श्री राधा कृष्ण प्रचार मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास आचार्य श्री अतुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि मनुष्य से गलती हो जाना बड़ी बात नहीं। लेकिन ऐसा होने पर समय रहते सुधार और प्रायश्चित जरूरी है। ऐसा नहीं हुआ तो गलती पाप की श्रेणी में आ जाती है।आचार्य श्री ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। कहा कि परीक्षित कलियुग के प्रभाव के कारण ऋषि से श्रापित हो जाते हैं। उसी के पश्चाताप में वह शुकदेव जी के पास जाते हैं। भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन में परेशानियों का उत्तम समाधान देती है।

साथ ही जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है।पूज्य महाराज श्री ने कहा कि द्वापर युग में धर्मराज युधिष्ठिर ने सूर्यदेव की उपासना कर अक्षयपात्र की प्राप्ति किया। हमारे पूर्वजों ने सदैव पृथ्वी का पूजन व रक्षण किया। इसके बदले प्रकृति ने मानव का रक्षण किया। भागवत के श्रोता के अंदर जिज्ञासा और श्रद्धा होनी चाहिए। परमात्मा दिखाई नहीं देता है वह हर किसी में बसता है।इस अवसर पर कथा के यजमान प्रदीप जी,अरविंद सिंह ,कुलभूषण शर्मा प्रधानाचार्य पब्लिक इंटर कालेज,संजीव शर्मा, आगामी चैयरमैन प्रत्याशी कुवरसैन शर्मा ,अशोक वर्मा ,देवेन्द्र मुनीमजी अमित मंगला,योगेश अमीन, मुरली शर्मा, हिमांशु कौशिक मंडल संयोजक भाजयुमो जेवर, आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर विकास समिति द्वारा सर्वोदय अस्पताल, नोएडा में "मिलाप एकजुटता" पर्व का आयोजन
इलाहाबाद हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पंचशील हायनिश के 29 फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत, 90 दिन में रजि...
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत “सप्ताह के अन्तर्गत प्रचार-प्रसार के लिए मोबाईल वैन को किया गया रवाना : जि...
ग्रेटर नोएडा : डेल्टा - 1 पाम पार्क में होगी छठ पूजा
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मनोहर आयोजन
यमुना प्राधिकरण के किसानों को बांटा 12.72 करोड़ का मुआवजा
ग्रेटर नोएडा में सजेगा शिक्षा का महाकुंभ, 14 से 16 मई तक होगा भारत शिक्षा एक्सपो-2026
कल का पंचांग 30 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ऑपरेशन कन्विक्शन: गौतम बुद्ध नगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, प्रदेश में पहला स्थान
कल का पंचांग, 9 दिसंबर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सूरजपुर पुलिस कार्यालय में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील
डीपीएस, ग्रेटर नोएडा ने नेशनल इंटर डीपीएस शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, प्रा...
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का तीसरा वार्षिकोत्सव एवं दिवाली मेले का हुआ आयोजन
ग्राम मकौड़ा में रालोद नेता निशान्त भाटी के निवास पर ग्रामीणों ने एनडीए की जीत पर मनाया जश्न
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में फैकल्टी र्स्पोटस फैस्ट 2021 का भव्य आयोजन