एलिट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप कल से

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली सात दिवसीय सातवें एलिट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता स्वीटी बोरा के साथ दर्जनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही नेपाल, बांग्लादेश व श्रीलंका सहित भारत के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के 48 रेफरी व जज आ रहे हैं। यह जानकारी मंगवाल को बॉक्सिंग एशिया बॉक्सिंग समिति का प्रतिनिधित्व कर रहे लेनिन डी गामा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग मुकाबलों के अलावा विभिन्न परीक्षाएं भी आयोजित की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि एक दिन में करीब 50 मुकाबले होंगे। इसके लिए दो रिंग बनाए गए हैं। एक रिंग में 25 मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 25 से अधिक प्रदेशों के भारतीय सेना सहित ऑल इंडिया पुलिस व रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिक बोर्ड जैसी अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी खिलाड़ी बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। उनके रहने के लिए सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज व आसपास के होटलों में व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार से शुरू हो रही प्रतियोगिता में जिले के गणमान्य लोग भी शामिल रहेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष शाह फैजल, जिला आयोजन समिति अध्यक्ष मंजीत सिंह, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी सदस्य सुभाष चौधरी, जिला उप-क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, विजेंद्र पाल, नगर यूपीबीए कोषाध्यक्ष डॉ. रोहित पांडे, जीबीयू के खेल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव, सह-सचिव सतीस शेरावत, संजीव दत्ता, संतोष कुमार, विकास, अनमोल टीम आचार्य मुक्केबाजी प्रशिक्षक प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
———-

यह भी देखे:-

सेंट जॉसेफ स्कूल में ए.एस.आई.एस.सी जोनल फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से सम्पन्न
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : जलालपुर बनाम जूनियर कैमराला व तुगलपुर बनाम
भाजयुमो करेगी प्रदेश भर में कमल कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन
72 वर्षीय आर.एस. उप्पल ने 5 किमी मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
एसएन दूबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : कार्तिकेय के पंजे में फंसी आरकेबी, आशीष नेहरा एकेडमी की भी आ...
Moto Gp 2023 की जबरदस्त सफलता के बाद मोटोजीपी ने 2024 में अपने दूसरे संस्करण की घोषणा की, जानिए क्या...
नेशनल रोलर बास्केट बॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए टीम चंडीगढ़ रवाना
दिल्ली ओलंपिक 2021 मे ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने जीते ढेर सारे पदक, पढें पूरी ख़बर
RYAN GREATER NOIDA EMERGE WINNER AT INTER RYAN BADMINTON CHAMPIONSHIP
सेन्ट जोसेफ स्कूल में 21वीं एएसआईएससी राष्ट्रीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में हुआ फर्स्ट ग्रेनो चैंपियंस ट्रॉफी रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2024” का आगाज
MMA-Mix Martial Arts Championship में ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी -इंडिया  के बच्चों ने परचम लहराया...
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित सत्यम क्रिकेट टूर्नामेंट, एकदन्त क्रिकेट एकेडमी बानी विजेता...
खानपुर की टीम ने जीता क्रिक्रेट टूर्नामेंट , ईटा - 1 आरडब्लूए ने किया था आयोजन