ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की समृद्धि बनी नेशनल चैंपियन

ग्रेटर नोएडा, सिरसा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा समृद्धि ने रोलर स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया I चेन्नई में 61 वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है I इस चैंपियनशिप में सभी राज्यों के खिलाडी भाग ले रहे हैं I सिरसा स्थित ऑक्सफ़ोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा समृद्धि ने इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया I समृद्धि ने 2 राउंड और 3 राउंड वर्ग में देश भर के स्केटर्स को पछाड़ते हुए 2-2 गोल्ड मैडल जीतकर नेशनल चैंपियन का खिताब हासिल किया I

गौरतलब है कि समृद्धि सी बी एस ई में भी 2 वर्षों से लगातार नेशनल चैंपियन बन रही है I समृद्धि की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बांगर ने कहा कि समृद्धि की लगन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि आज वह नेशनल चैंपियन है I उसने न केवल परिवार, विद्यालय का ही नाम रोशन नहीं किया बल्कि जिले को भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है I आशा है कि भविष्य में हम उसे भारत का प्रतिनिधित्व करते देखें I समृद्धि के वापस आने पर उसका सम्मान किया जाएगा I इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका नूतन भाटी तथा उप प्रधानाचार्या वंदना शर्मा भी उपस्थित रहे

यह भी देखे:-

72 वर्षीय आर.एस. उप्पल ने 5 किमी मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
दोस्ती कर युवती की अश्लील वीडियो बनाई, अब कर रहा है ब्लैकमेल
ग्रेनो वेस्ट के निवासियों को दिवाली पर मिलेगा ओपन जिम का तोहफा
यमुना प्राधिकरण में सभी प्रकार की सुविधाएं होगी ऑनलाइन
यमुना प्राधिकरण के 6 गांवों के 308 किसानों को मिला 7% आबादी भूखंड का लाभ, ड्रा हुआ सम्पन्न
कालकाजी से माता की ज्योत लेकर लौटे हैं चार लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत
एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने "छात्रों के लिए कौशल आधारित शिक्षा वातावरण को बढ़ाव...
जेवर क्षेत्र के गांवों में जलभराव से हाहाकार, हरेंद्र भाटी ने सुनाई पीड़ितों की समस्याएं
रियल एस्टेट के लिए बजट 2024 सकारात्मक है: आशीष भूटानी
PM Modi : 3.0 मोदी सरकार में क्या होगा खास, जानिए पीएम मोदी का अगला प्लान
पहला सहकारिता सम्मेलन: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंचे अमित शाह
गौतम बुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
MMA-Mix Martial Arts Championship में ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी -इंडिया  के बच्चों ने परचम लहराया...
वर्ष 2022 की अपेक्षा इस वर्ष नोएडा में 21 प्रतिशत अपराध हुआ कम
कृत्रिम तालाब में डूब कर युवक की मौत
योगी जी को फिर चुने, हम यूपी को नंबर एक राज्य बना देंगे -अमित शाह