जिला दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन चुनाव में 17 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

ग्रेटर नोएडा: जिला दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनावी बिगुल बज चुका है। आज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नामांकन किया गया। दोपहर दो बजे तक तीन अधिवक्ता ने अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर 17 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। मंगलवार को भी नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। बार एसोसिएशन के चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार मैदान में उतरे हैं। 22 दिसंबर को मतदान होगा।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र नागर ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए परमेन्द्र सिंह भाटी, अलबेल भाटी, उमेश कुमार भाटी ने नामांकन कर दिया, मनोज बौडाकी मंगलवार को पर्चा दाखिल करेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार व दीपक शर्मा ने पर्चा भरा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सीमा चौहान, सचिव पद के लिए धीरेंद्र भाटी, उधम सिंह, अजीत नागर। सह सचिव पद के लिए रोहित करन, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार, अंकित भाटी, ज्योति भड़ाना, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए चंद्र कला, सह सचिव पुस्तकालय के लिए नीतू सिंह व परवनी कुमार राठौर ने नामांकन भरा है। बचे हुए दावेदार मंगलवार को सुबह 11 बजे से दो बजे के बीच नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मंगलवार को तीन बजे से प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। तीन से चार बजे तक नाम वापसी और पांच बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदों के लिए 22 दिसंबर की सुबह 9 बे से दोपहर 1.30 बजे और आधे घंटे के लंच के बाद दो बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतों की गणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा: पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी
सड़क पर फैल रहा है सोसाइटी के गंदा पानी, लोग परेशान
धौलाना की पावन भूमि में विलीन हुई शहीदों की पवित्र रज धूली, गूंजे जय हो के जयघोष
योगी राज में दुरुस्त हुआ यूपी का स्वास्थ्य
Loksabha Election 2024: गौतमबुद्ध नगर में 2 लोगों ने लिया नामांकन प्रपत्र, 6 प्रत्याशियों ने किया ना...
लखीमपुर खीरी : मृत किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
यमुना विकास प्राधिकरण शुरू करेगा ई-बसों का संचालन
जनपद में कल श्रावण मास की शिवरात्रि, दिन शुक्रवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
हैकिंग या साइबर अटैक : क्यों 6 घंटे तक बंद रहा Facebook, WhatsApp और Instagram ?, जानें पूरी डिटेल
ग्रेनो में तेज बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
आईआईएमटी ने यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को किया सम्मानित
योगी कैबिनेट ने दी नई स्थानांतरण नीति 2024-25 को मंजूरी
लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
जीबीयू की बायोटेक की छात्रा देवंशिका झा वायस ऑफ बीटी में पाया पहला स्थान
यमुना प्राधिकरण के अपैरल पार्क में भूखंडों के लिए उद्यमियों में लगी होड़