ग्रेटर नोएडा के कोई भी स्कूल बिना बाउंड्री के न रहें: सीईओ

–ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने की ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ की समीक्षा
–शिक्षा विभाग, प्राधिकरण व सीएसआर की मदद से स्कूलों को चमकाने के दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सोमवार को ऑपरेशन ‘कायाकल्प’ के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के स्कूलों की समीक्षा की। सीईओ ने परियोजना विभाग को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी स्कूल बिना बाउंड्री के न रहें। उन्होंने प्राधिकरण, शिक्षा विभाग और सीएसआर की मदद से इन सभी स्कूलों को चमकाने के निर्देश दिए।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने एसीईओ मेधा रूपम और एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग की मौजूदगी में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार और परियोजना विभाग की टीम के साथ ग्रेटर नोएडा एरिया में स्थित स्कूलों की समीक्षा की। इन स्कूलों में होने वाले कार्यों के हिसाब से 19 पैरामीटर तय किए गए हैं, जिनमें शुद्ध पेयजल, शौचालय, शौचालयों में जलापूर्ति, शौचालयों में टाइल्स लगाना, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टी हैंडवाश यूनिट, कक्ष के फर्श पर टाइल्स लगाना, श्यामपट्ट, रसोईघर, रंगाई-पुताई, दिव्यांगों के लिए सुलभ रैंप, कक्षा में विद्युतीकरण, फर्नीचर, गेट, चारदीवारी आदि शामिल हैं। सीईओ ने परियोजना विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने वर्क सर्किल में स्थित प्रत्येक स्कूलों का सर्वें करें। किस स्कूल में क्या काम कराया जाना है, इसकी लिस्ट बना लें। एस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर ही शीघ्र काम शुरू करा दें। सीईओ ने इन कार्यों के लिए सीएसआर से सहयोग लेने के निर्देश दिए। बता दें, कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रयास से बिरौंडा व खैरपुर गुर्जर के सरकारी स्कूलों को सीएसआर फंड से कई सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसी तरह फेडरल बैंक के सीएसआर फंड से नवादा, ऐमनाबाद और गढ़ी समस्तीपुर के स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस शुरू की गई हैं। समीक्षा बैठक में सीईओ ने कहा कि गांवों में प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प करना पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी वर्क सर्किल अपने एरिया के स्कूलों को ठीक से सर्वे कर लें और तय पैरामीटर के हिसाब से शीघ्र काम शुरू करा दें। इस काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कक्षा से लेकर ग्राउंड और शौचालयों तक, सभी को चमकाने के निर्देश दिए। सीईओ ने कहा कि अगर संभव हो तो सोलर पंप लगाकर शौचालयों में पानी का इंतजाम करें, ताकि बिजली के बिल जमा करने का झंझट ही न रहे।

यह भी देखे:-

जीएनआईओटी में बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन “विहान–2025” सम्पन्न
चंडीगढ़ में आयोजित लोंगेस्ट रिले रेस में गौतमबुद्ध नगर के खिलाडियों ने बाजी मारी
यूनाइटेड कॉलेज  में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 
गलगोटिया विश्वविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय मेगा शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक...
आईआईएमटी की छात्रा ने किया सीसीएसयू में टॉप, मिलेगा गोल्‍ड मेडल
GALGOTIA COLLEGE: अब रोबोट करेगा WELCOME, भेंट करेगा गुलदस्ता
UP Board 10वीं-12वीं परीक्षा टाइम टेबल जारी, फरवरी से मार्च तक 17 दिन चलेगी परीक्षा, देखें डिटेल्स
गलगोटिया विश्विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय सूचना पेशेवर शिखर सम्मेलन का आयोजन
समय के साथ शिक्षा में सुधार जरूरी- डॉ. दिनेश शर्मा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कॉर्निवाल, बच्चों ने की जमकर मस्ती
ऑक्सफोर्ड स्कूल में संविधान निर्माण का हुआ मंचन
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में उद्घोष 2025 का दूसरा दिन रहा सांस्कृतिक रंगों से सराबोर, राहुल जैन क...
गलगोटिया विश्विद्यालय, लॉ के छात्रों ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को किया जागरूक
सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व
लेखक शिक्षक भगवत प्रशाद शर्मा काईटस क्राफ्ट प्रोडक्शन संस्था द्वारा इन्टर नेशनल एजुकेशन अवार्ड से स...
शारदा विश्विद्यालय में अंतरष्ट्रीय छात्रों का समुदाय मनाएगा दिवाली , ओम बिड़ला होंगे मुख्य अतिथि