फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने बचाई मासूम की जान

  • चार वर्षीय बच्चे की आहार में फंसा था सिक्का

ग्रेटर नोएडा, 18 दिसंबर 2023, रविवार शाम फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के डॉक्टरों ने तत्परता दिखाते हुए एक 4 वर्षीय बच्चे की जान बचाई। बच्चे ने घर पर खेलते समय गलती से एक सिक्का निगल लिया था। परिवार के लोग तत्काल उस बच्चे को ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले आए।

फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के कंसल्टेंट डॉ. अपूर्व पांडे ने बच्चे की नाजुक स्थिति को को देखते हुए तुरंत एक्सरे करवाया। डॉ अपूर्व पांडे ने बताया, “एक्सरे से पता चला कि सिक्का बच्चे की आहार नली में फंसा हुआ है। हमारी टीम ने उस सिक्के को निकालने के लिए एंडोस्कोपी प्रक्रिया शुरू की। दुर्भाग्य से इस दौरान सिक्का खिसककर बच्चे के पेट में चला गया, जिससे टीम के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो गई थी, लेकिन टीम के अथक प्रयास के बाद देर रात में सफलतापूर्वक सिक्का बाहर निकाल लिया।”

चार वर्षीय बच्चा अब स्वस्थ और सुरक्षित है। अस्पताल में पूरी तरह से देखभाल के बाद, बच्चे को वापस घर भेज दिया गया है। बच्चे के परिजनों ने डाक्टरों की तत्परता पर खुशी जाहिर की।

यह भी देखे:-

कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल 
Corona Update : गौतमबुद्ध नगर में आंकड़ा 2 हज़ार के करीब पहुंचा
India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या घटकर 15,786 हुई
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
ऑनलाइन ऐप से क्रिकेट पर सट्टा लगाने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 सट्टेबाज़ गिरफ्तार, कब्जे से 26 एटीएम का...
COVID 19 : ग्रेटर नोएडा में दो और नोएडा में एक पॉजिटिव केस मिला, ये इलाके हुए सील
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल आयुर्वेदिक समिट का आयोजन
शारदा डेंटल कॉलेज में दांतों के मरीज़ों का इलाज शुरू
यथार्थ हॉस्पिटल - नोएडा एक्सटेंशन , क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राइवेट कोविड  हॉस्पिटल, जानिए क्या है सुवि...
कोरोना संदिग्ध के आत्महत्या का मामला, डीएम गौतमबुद्ध नगर ने दिए जांच के आदेश
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में पैथोलॉजी और स्वास्थ्य देखभाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर व्याख्य...
दिल्ली एनसीआर में दिवाली बाद हवा हुई फिर जहरीली, जानिए ऐसा क्यों
दिवाली की सुबह एनसीआर की हवा हुई जहरीली, AQI खतरनाक स्तर पर