ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, कहा भाजपा राजनैतिक हित के लिए संवैधानिक संस्थाओं का कर रही है दुरुपयोग

ग्रेटर नोएडा:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को ग्रेटर नोएडा शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के भतीजे की शादी होने पर उनके ग्रेटर नोएडा की एटीएस पैराडिसो सोसाइटी स्थित आवास पर पहुँचकर नवदम्पति को आशीर्वाद प्रदान किया। उसके बाद उन्होंने मकोड़ा और पाली गांव का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं का शोषण हो रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है।

यह भी देखे:-

पोलिंग बूथ बनाने को लेकर डीएम की राजनैतिक दलों के साथ हुई बैठक
गौतमबुद्धनगर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की कार्यशाला सम्पन्न, स्वदेशी को अपनाने का आह्वान
स्कूलों के विलय की नीति के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन
अभिनव शर्मा बने एबीवीपी व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ जिला प्रमुख गौतमबुद्ध नगर
निशान्त भाटी मकोड़ा बने राष्ट्रीय लोकदल युवा के क्षेत्रीय महासचिव
एबीवीपी आंदोलन का बड़ा असर, यूपी सरकार ने सभी शैक्षिक संस्थानों की मान्यता जांच के दिए आदेश
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
सपा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पकौड़े तलकर विश्व बेरोजगार दिवस मनाया
राहुल गाँधी बने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने मिठाइयां बाँट किया ख़ुशी का इजहार
किसानों की महापंचायत में सपाई हुए शामिल
श्री मोहन मंदिर एवं योग आश्रम बिसरख धाम के तत्वधान में भाजपा में 750 लोग शामिल हुए
चुनावी सरगर्मी , मेरा मुकाबला किसी भी दल का उम्मीदवार नहीं कर पाएगा: संजय भैया
विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने की जिलाधिकारी से मुलाकात
इन पार्टियों के नेता बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर
अर्पित तिवारी बने ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष, बोले- "जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा", जानिए ...
कैराना उपचुनाव में मतदातओं ने दिखाया भाजपा को आईना