ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में कंबल वितरण कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। उत्तर भारत में शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति (जीएनएसएसएस) द्वारा असहाय गरीब व जरूरतमंद 300 लोगों को कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम सेक्टर पाई स्थित ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी परिसर में आयोजित किया गया।

जीएनएसएस के महासचिव मणींद्र मंडल ने कहा ‘शीतलहर के दृष्टिगत हम सब की जिम्मेदारी है कि गरीब, असहाय व निराश्रित व्यक्तियों को ठंड में सुरक्षा प्रदान की जाए। हर साल की तरह इस साल भी ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी गरीबों और निराश्रितों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।’

समिति के सदस्य अरुणव कुंडू ने कहा ‘हम एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार संगठन के रूप में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम चलाते हैं और हम ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस तरह के नेक काम में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’

इस कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति सदस्य संजय घोष हाजरा, बुला चक्रवर्ती, स्वरूपा चटर्जी, सौरभ गुणे, तापस कोनार, संजय दास, अभिजीत सेन, अर्पिता सेन, प्रलय चौधरी का विशेष योगदान रहा।

कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष कार्तिक कर्मकार ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और बताया कि जीएनएसएसएस टीम शहर में जरूरतमंदों तक पहुंचने और उन्हें कंबल वितरित करने का प्रयास करेगी। यह गतिविधि पूरे ठंड के मौसम में जारी रहेगी।

यह भी देखे:-

अयोध्या: मन्दिर के बाद अब मस्जिद का नक्शा तैयार
गलगोटिया लॉ के छात्रों ने बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को किया जागरूक
G20 Summit In India : जो बाइडन की पत्नी जिल हुईं कोरोना पॉजिटिव, अमेरिकी राष्ट्रपति के G20 समिट में ...
Grenowest Ramleela : श्री राम ने रामसेतु बना कर लंका पर की चढ़ाई मेघनाद-कुंभकर्ण का हुआ वध
दिल्ली-एनसीआर: अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त उपलब्धता पर काम करने की जरूरत : नरेंद्र सिंह तोमर कृषि मंत्री
जहांगीरपुर: हाईटेंशन लाइन के तार गिरने से दो ट्रैक्टर जल कर क्षतिग्रस्त
CAT परीक्षा और किसान महापंचायत के मद्देनजर धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) लागू , ...
‘सूर्य नमस्कार’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी
UP BEd JEE 2021: उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोविड-19 को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय न...
GIMS ग्रेटर नोएडा में भव्य योग दिवस समारोह संपन्न, 10 दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ सफल समापन
Tokyo Olympics 2020 : PV Sindhu ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक के करीब पहुंचीं
किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार : सुधीर भाटी आंदोलनकारी किसानों को जेल भेजने की सपा जिलाध्...
Coronavirus Live : 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ...
जी.एल. बजाज में तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस,
वाराणसी में प्लास्टिक रख रहे व्यापारियों की शामत, एक दिन में नगर निगम ने वसूला एक लाख!