शारदा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक (सीएसडीएफ) पर एक-सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस संस्करण में नेटवर्क फोरेंसिक, मोबाइल फोरेंसिक, वेब फोरेंसिक, ई-मेल फोरेंसिक और डिजिटल फोरेंसिक में एआई और एमएल की भूमिका पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।

विश्वविद्यालय के साइबर सुरक्षा और क्रिप्टोलॉजी केंद्र के हेड प्रोफेसर श्रीकांत ने बताया कि पहले दिन साइबर और डिजिटल फॉरेंसिक विषय पर चर्चा हुई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक पर जागरूकता प्रदान करना। साइबर स्पेस में सुरक्षा चुनौतियों से सभी को परिचित कराना और साइबर सुरक्षा डिजिटल फोरेंसिक के विभिन्न पहलुओं में अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में नेशनल सिक्यूरिटी एक्सपर्ट अमित दूबे ने कहा कि साइबर हमलों में, डिजिटल फोरेंसिक जांचकर्ता यह पहचानने में मदद कर सकते हैं कि कौन सी जानकारी एक्सेस की गई, चोरी की गई, कॉपी की गई या वितरित की गई। वे पहचान सकते हैं कि क्या हमलावर किसी संगठन के डेटा तक निरंतर पहुंच के साथ सिस्टम में बने हुए हैं। साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ कंप्यूटर, सर्वर, मोबाइल डिवाइस और नेटवर्क लॉग सहित विभिन्न स्रोतों से डिजिटल साक्ष्य एकत्र करते हैं। इस प्रक्रिया में अदालत में उनकी स्वीकार्यता बनाए रखने के लिए साक्ष्य की अखंडता को संरक्षित करना शामिल है।

इस दौरान डॉ निहार रंजन रॉय, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अमृता,डॉ अल्पना मिश्रा,डॉ वेनस डिल्लू और अलवरी केफास क्वाला समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हरित विश्वविद्यालय में "मानव गरिमा और समानता उत्सव" — विधिक जागरूक...
आईसीएसएसआर के सहयोग से गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
श्री द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज ने   24 वॉ स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार
शारदा विश्वविद्यालय में 5 वां वार्षिक टेक फेस्ट, 'कंट्रीवान्स' का शुभारभ
SATTE 2024 : झारखंड सरकार के हरियाली एवं इको पर्यटन के थीम पर बना स्टॉल
साइबर क्राइम में अपराधी दिखाई नहीं देताः दया शंकर सिंह, आइआइएमटी कॉलेज में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्...
बदल जाएगा WhatsApp वॉइस रिकॉर्डिंग का तरीका, जानें क्या होगा फायदा?
कल का पंचांग व राशि फल, 17 मई 2026
जरूरतमंद बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रही है दरियाँव आदर्श वंश शिक्षा समिति 
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, कोचिंग फ्री
आईआईएमटी कॉलेज समूह में मनाया गया  विश्व पृथ्वी दिवस
वर्ल्ड कैंसर डे पर फोर्टिस ग्रेटर नोएडा लगाएगा निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय मैं आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
शारदा विश्विद्यालय:  आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग पर कॉन्फ्रेंस आयोजित
Covaxin: उत्पादन के लिए सरकार ने गुजरात के अंकलेश्वर में वैक्सीन विनिर्माण सुविधा को मंजूरी दी