जी डी गोयंका स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कार्निवल की धूम

ग्रेटर नोएडा: स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में दिनांक 17 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को वार्षिक वंडरलैंड क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया |

पूरे विद्यालय को रंग विरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री व घंटियों आदि से सजाकर क्रिसमस का अदभुत समां बाँधा गया | इस कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्व धर्म संभाव की भावना का विकास करना, क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ छात्रों में व्यापार कौशल का विकास करना था | इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं ने भाग लिया | विद्यार्थियों ने “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के अनुसार विभिन्न देशों की कला, संस्कृति और खाद्य पदार्थों के स्टाल लगाए | परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियाँ जैसे जॉली गुड टाइम व स्पोर्ट्स एरेना हर उम्र के लिए मजेदार खेल, शॉपिंग स्टॉल, मल्टी नैशनल स्टॉल, एडवेंचर कैंप, बाउंसी झूलों, रोलर कोस्टर की सवारी पर मस्ती, डांस फ्लोर, आर्ट कम्पटीशन,बेबी शो, टैलेंट शो, माता – पिता का रैंप वॉक आदि l विद्यालय प्रांगण में बाहरी लोगों ने भी अपने उत्पादकों की दुकानें लगाईं | कार्निवल के मुख्य अतिथि श्री जनार्दन सिंह मुख्य विकास अधिकारी गौत्तम बुद्ध नगर रहे l मुख्य अतिथि महोदय ने कार्निवल का शुभारम्भ कर भ्रमण किया तथा कार्यक्रम की सराहना की l विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल जी ने रस्साकसी खेल को प्रारम्भ किया l विद्यालय के निर्देशक श्री दीपक करनानी जी ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे बेबी शो, नृत्य, चित्रकला, टैलेंट शो, क्विज, तम्बोला आदि के आयोजन में छात्रों, अभिभावकों तथा अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | ऊँट की सवारी तथा विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया | बग्गी में सवार सांता क्लॉज़ ने आकर बच्चों को मिठाइयाँ बांटकर कार्यक्रम में धूम मचा दी | अंत में लकी ड्रा निकाल कर, लोगों को बहुमूल्य पुरस्कार वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया | विद्यालय की प्रधानाचार्या ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सबको धन्यवाद दिया |

यह भी देखे:-

डेंटल कॉलेजों में रैगिंग के खतरे को रोकने पर एक सत्र आयोजित
अटल बिहारी मेमोरियल लेक्चर में कलराज मिश्रा का बड़ा संबोधन: आईआईएलएम विश्वविद्यालय में विकसित भारत@2...
जीडी गोयनका पब्लिके स्कूल के बच्चों ने जाना कैसे होती है खेती-बाड़ी
एकेटीयू जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2023 में जीएल बजाज के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक
आईआईएमटी कॉलेज और पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के बीच शैक्षणिक साझेदारी पर बनी सहमति
जुबिलेंट फूडवर्क्स का औद्योगिक दौरा: GBU के बायोटेक छात्रों ने सीखे फूड इंडस्ट्री के गुर
GIMS में लैंप लाइटिंग समारोह- इग्नाइट 2के23
जीएल बजाज में महाकुंभ अमृत विचार-2025 का भव्य आयोजन
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में पूल कैंपस में २ ५ छात्रों का चयन
"जोरम" का प्रमोशन करने आईआईएमटी पहुंचे अभिनेता मनोज बाजपेयी, छात्रों के साथ ली सेल्फी
एस्टर पब्लिक स्कूल : सिद्धार्थ शर्मा हेड बॉय तो मेघा शर्मा बनी हेड गर्ल
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार
गलगोटिया विश्वविद्यालय में पैरा लीगल वालंटियर्स प्रेरण-प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इसरो का EOS-03 सैटेलाइट नहीं हो सका लांच, आखिरी मिनट में इंजन में आई खराबी
यूनाइटेड काॅलेज में यूनिमोबी फोटो-2020 प्रतियोगिता अप्रैल में , प्रतिभागी ऐसे करें पंजीकरण
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, कोचिंग फ्री