डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

  • जिलाधिकारी ने तहसील सदर में पहुंचकर जनता की शिकायतों का किया अनुश्रवण।

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 123 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 08 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 09 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष विभागीय अधिकारियों के माध्यम से 01 शिकायत का निराकरण मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए की तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधित शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करायें। इस अवसर पर डीसीपी पुलिस हरिश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी सुधा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील शर्मा तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 66 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 04 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही कराया गया। जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 48 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 03 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही कराया गया।

यह भी देखे:-

"रुस्लान" फ़िल्म के कलाकार पहुंचे गलगोटिया यूनिवर्सिटी, जानिए क्या है खबर
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
महिला समेत दो लोग ट्रेन की चपेट में आए, मौत
ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल में बच्ची से रेप के आरोपी को उम्रकैद
पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने पैतृक गांव पहुंचे सचिन पायलट
सामाजिक न्याय के योद्धा, चौधरी केसरी सिंह गुर्जर का निधन
गौतमबुद्ध नगर: चुनाव के मध्य नजर कल शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
गुर्जरी कार्निवल के आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
जी. डी. गोयनका स्कूल, ग्रेटर नोएडा में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन
खिलौना- इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर’23 का आयोजन कल 18 अगस्त से
ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 में आध्यात्मिक जागरूकता एवं राजयोग अनुभूति कार्यक्रम आयोजित
ग्रेटर नोएडा के सातवीं कक्षा के छात्र सत्यम अधाना ने जिला वुशु चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते
डॉ. अरुणवीर सिंह को सातवीं बार मिला सेवा विस्तार, यमुना प्राधिकरण के सीईओ पद पर 30 जून 2025 तक बने र...
गणेश उत्सव में बरसा व्रज का रस , वज्र वंदना और फूलों की होली खेल कलाकारों ने दर्शकों को किया मंत्र म...
60वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला–ऑटम 2025: ग्रेटर नोएडा में भारतीय हस्तशिल्प की झलक, विदेशी खरीदार हुए मंत...
कर्ज में डूबे सुनार ने अपहरण का रचा स्वांग,गिरफ्तार