गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 24 दिसंबर को, उपराष्ट्रपति धनखड़ और सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश, भारत के दीक्षांत समारोह की घोषणा करता है जो 24 दिसम्बर 2023 को होने जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी करेंगे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं और मुख्य अतिथि भारत के उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी होंगे। विश्वविद्यालय दीक्षान्त समारोह में अपने 7000 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेगा, जो विश्वविद्यालय के मुख्य प्रेक्षा गृह में होगा।

प्रो. रवीन्द्र कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समिति के लिए गठित समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, कला निष्णात एवं पीएचडी 7000 डिग्रियों में 8 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति मेडल पदक प्रदान किए जाएंगे, जो UG, PG, M.Phil और PhD के विभिन्न विषयों में उत्तीर्ण हुये हैं। इन डिग्रियों में बौद्ध अध्ययन, कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, फूड टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेज़ी, हिंदी, उर्दू, राजनीति विज्ञान, अप्लाइड प्साइकोलॉजी, शिक्षा, समाजशास्त्र, सामाजिक कार्य), अनुप्रयुक्त विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, पर्यावरण विज्ञान), कानून आदि शामिल हैं।

आयोजन समिति ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे जीबीयू के वेबसाईट पर दिए गए दीक्षान्त समारोह में पंजीयन हेतु एक अनलाइन लिंक जारी कि गई है जिसके मार्फत छात्र अपना पंजीकरण कर सकते हैं जहां समारोह से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध है।

कुलपति प्रो. सिन्हा ने कहा कि समारोह किसी भी विश्वविद्यालयीन छात्र के लिए सबसे विशेष और यादगार पलों में से एक होता है। जीबीयू के छात्र विश्वविद्यालय के साथ एक बहुत ही अनूठा बंधन साझा करते हैं। समारोह इस बंधन को और मजबूत करने का एक अवसर है, जैसे ही छात्र अपने पेशेवर यात्रा में खुद को तैयार करते हैं। विश्वविद्यालय को विकास और गौरव की राह पर ले जाने में पूर्व छात्रों कि भूमिका अहम होती है और मुझे विश्वास है वो इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।

समारोह की तैयारियों की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह, आवासीय और औद्योगिक विकास आयुक्त और एक साथ ही उच्च स्तरीय समिति ने विश्वविद्यालय थीका जायजा लिया। कुलपति प्रो. आर. के. सिन्हा ने उन्हें शैक्षिक तैयारियों के बारे में जानकारी दी जबकि विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने प्रशासनिक तैयारियों का विस्तृत व्योरा प्रस्तुत किया। श्री सिंह ने विश्वविद्यालय में दीक्षान्त समारोह कि तैयारी से संतुष्ट थे।

यह भी देखे:-

ईएमसीटी की ज्ञान शाला में बहुत धूम धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
स्थापना दिवस : बिमटेक ने मनाया अपना 2 अक्टूबर, 2021 को 34वां स्थापना दिवस,
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में वर्ष 2024 में हुआ शत प्रतिशत प्लेसमेंट
समसारा स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया विदाई समोराह
एनएसटीआई, नोएडा का तीसरा दीक्षांत समारोह में बोले सांसद डॉ. महेश शर्मा, महिलाओं को सशक्त बनाने के लि...
महाराजा अग्रसेन सरस्वती इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में बच्चों द्वारा हुआ रामलीला का मंचन
शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई बोर्ड 10 वीं व 12 वीं के  परीक्षा के तारीख की घोषणा की  , जानिए विस्तार से 
ईशान कॉलेज में हुआ फैशन शो प्रतियोगिता आयोजन, चुने गए मिस्टर और मिस सिटी
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 'एम्पेजार-2024 का शुभारम्भ
उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी ....पढ़ें पूरी खबर
एकेटीयू में दूसरे चरण की काउंसलिंग गुरूवार से शुरू, ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर...
CBSE 12 th RESULT: Ryan International School : Nivedita Singh has topped the school with a percenta...
आईटीएस कॉलेज के सीएसई विभाग की पहल: ‘माइंड स्किल्स बाय आर्ट ऑफ लिविंग’ कार्यशाला में छात्रों को तनाव...
शारदा ग्रुप आफ इंस्टिटयूशन  ने मनाया अपना सिल्वर जुबली , स्वस्थ समाज  के निर्माण में शारदा निभाएगा  ...
RYAN GREATER NOIDA GETS NATIONAL AWARD OF ALL INDIA SWACHH BHARAT ART COMPEITITON
‘मन की बात’ ने कराया भारत का भारत से परिचय