नोएडा -ग्रेटर नोएडा के बीच बहुत जल्द दौड़ेगी मेट्रो, ग्रेनो पहुंची कोच की पहली खेप
ग्रेटर नोएडा : बहुत जल्द शहर में मेट्रो दौड़ती दिखेगी। उससे पहले आज जापान से ग्रेटर नोएडा स्थित मेट्रो के डिपो में मेट्रो कोच की पहली खेप पहुंची। बताया जा रहा है अगले माह जनवरी में ट्रायल किया जायेगा। जबकि अप्रैल 2018 से नोएडा -ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो आम लोगों के लिए दौड़ने लगेगी। नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने के लिए 29.7 किलोमीटर का मेट्रो रूट तैयार किया जा चुका है। जनवरी माह में यहा ट्रायल शुरू होगा। तीन माह के ट्रायल के बाद अप्रैल में इसे मुसाफिरों के खोल दिया जाएगा। सर्वे के अनुसार पीक आवर के दौरान यहां 68 हजार मुसाफिर सफर करेंगे। ।
इधर नोएडा ग्रेटर नोएडा के मध्य मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए पीएसी फ़ोर्स को तैनात किया जायेगा। हालाँकि इसके लिए शासन से आखिरी मंजूरी मिलनी बाकी है। वहीं, स्टेशनों के बाहर की सुरक्षा संबंधित थाने के पास होगी। इसके लिए सेक्टर-71 और ग्रेटर नोएडा के कासना मेट्रो स्टेशनों पर चौकी भी बनाई जाएंगी। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस मोबाइल जीप के जरिए भी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी
