चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : जारचा पुलिस ने चेकिंग के दौरान आज सुबह दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करते हुए दिल्ली-एनसीआर इलाके से की गई कई चोरियों का खुलासा किया है। इनके निशाने पर भीड़ भाड़ वाले इलाके, विवाह स्थल और मार्किट होते थे जहाँ से ये बाईक चोरी करते थे।

एसएचओ जारचा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख़ और माजिद निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर के रूप में हुई है। इनमे शाहरुख़ जहाँ शातिर चोर है और बाईक उड़ाने में माहिर है वहीँ माजिद बाइक का माहिर मिस्त्री। पुलिस ने दोनों को चोरी की 2 बाईक के साथ ऊँचा अमीरपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा और उनके कब्जे से चोरी की नौ बाइक, एक स्कूटी, चैसिस बरामद किया। लेकिन जब पुलिस मे चोरी की बरामद बाइक के इंजिन एव चैसिस का मिलान शुरू किया तो वो नहीं मिला।

जब इन दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई, तब भेद खुला की माजिद बाइक का माहिर मिस्त्री था। ये लोग जो भी बाइक चोरी करते थे उनका इंजिन और चैसिस नंबर डाई से आपस में बदलकर कर बेच दते थे। जिससे एआरटीओ में गाड़ी का इंजिन एव चैसिस नंबर मिल जाता था लेकिन यदि कोई बाइक वाला या पुलिस चोरी की बाइक पकड़ लेती थी इंजिन एव चैसिस नंबर का मिलान नहीं हो पाने के कारण ये साबित नहीं कर पाती थी की चोरी के बाद बरामद बाइक एफ़आईआर करने वाली मालिक की है।

यह भी देखे:-

एसटीएफ नोएडा ईकाई के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश , दिल्ली और सटे राज्यों में दे चूका है कई संगीन वारदात...
छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी कर कंस्ट्रक्शन साइट से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
जान की परवाह किये बिना दो बहादुर बहनों ने बदमाशों से लिया लोहा
जल्लाद पिता ने मासूम बेटी की ली जान 
अवैध पिस्टल 32 बोर के साथ एक युवक गिरफ्तार
शेरू हत्याकांड के आरोपी पर लगा रासुका 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात ईनामी हैदर, मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने दबोचा
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बीटा 2 पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर, अवैध डोडा बरामद 
फर्जी आइपीएस आइएएस अधिकारी गिरफ्तार, पीएमओ में तैनाती बताकर गांठता था पुलिस अधिकारियों पर रौब, पहले ...
मोबाइल शॉप के नौकर ने रचा चोरी का जाल, पुलिस ने दो युवकों को दबोचा, 18 महंगे स्मार्टफोन बरामद
अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, मिट्टी भरे हुए  ट्रैक्टर ट्राली जब्त, खनन माफिया फरार 
हत्या, डकैती के मामले में तीन जिलों से वांछित बदमाश चंद्रभान पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल
 सिगरेट पीने को लेकर छात्रों के दो  गुटों में विवाद, 9 गिरफ्तार